देश

Weather Update: उत्तर भारत में इस हफ्ते पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, दिल्ली में तापमान 3 डिग्री, पड़ सकते हैं ओले

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में ठंड के बीच शीतलहर से ठिठुरन की स्थिति है. पिछले कई दिनों में दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य के करीब दर्ज किया गया है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को शीतलहर जारी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की धूप देखने को मिली है, लेकिन उसके बावजूद भी गलन होने की वजह से लोगों में ठिठुरन है.

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह कड़ाके की ठंड का प्रकोप झेलना पड़ेगा. 18 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 से 25 जनवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी से पड़ने की संभावना है.

बारिश और तेज हवाओं से होगी कंपकपाने वाली सर्दी

राजधानी दिल्ली को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. इसी के चलते पंजाब, हरियाणा और यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में धूप निकले के बाद भी गलन हो रही है. वहीं कानपुर में शीतलहर का प्रकोप जारी है. शीतलहर और ठंड के चलते ऑटो चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक ऑटो चालक ने बताया, “इस समय ट्रेनें बहुत देरी से चल रही है और ठंड के चलते यात्री निकल ही नहीं रहे हैं. कई बार बोहनी भी नहीं हो पाती.”

ये भी पढ़ें-  Nepal Plane Crash में जान गंवाने वाले गाजीपुर के चार युवकों के परिवारों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद. सीएम योगी ने किया ऐलान

 

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम वैज्ञानिकों (Weather Update) के मुताबिक, अगले सप्ताह आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी इलाकों में 21 जनवरी से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा. बारिश-बर्फबारी का यह सीजन 25 जनवरी तक चलेगा. वहीं 23 और 24 जनवरी को कई जगहों पर झमाझम बारिश तो कई जगहों पर बर्फबारी हो सकती है. जिसकी वजह से मैदानी इलकों में ठंड और भी बढ़ सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

2 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

2 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

3 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago