फोन पर 10 लाख की रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई
Ritesh Pandey Extortion Call: भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) को शनिवार को फोन पर रंगदारी मांगी गई. कॉल करने वाले ने खुद को डॉन बताते हुए 10 लाख रुपए की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी. इस घटना की शिकायत रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) ने सारनाथ थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
‘फोन पर गाली-गलौज और धमकी दी’
रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपना नाम बुलबुल यादव बताया और सारनाथ का निवासी होने का दावा किया. बातचीत के दौरान उसने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी और 10 लाख रुपए की मांग रखी.
दो लोगों ने मांगी रंगदारी -रितेश पांडेय
रितेश ने बताया कि बुलबुल यादव के साथ उसका एक साथी भी था. दोनों ने मिलकर उनसे रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद रितेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सारनाथ पुलिस ने शिकायत के आधार पर देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया. बुलबुल यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 352 और 308(5) के तहत केस दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें-“बेबी गर्ल का स्वागत है…” दूसरी बार माता-पिता बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, फैंस दे रहे बधाइयां
गिरफ्तारी के लिए दबिश
पुलिस लगातार बुलबुल यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश बना रही है. वहीं रितेश पांडेय भोजपुरी सिनेमा के बड़े गायक और अभिनेता हैं. उन्होंने 2025 में करगहर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें-‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 43वें दिन भी कमाई देख उड़ जाएंगे होश
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

