मनोरंजन

Rubina Dilaik Car Accident: रुबीना दिलैक की कार का हुआ एक्सीडेंट, अभिनव शुक्ला ने दी जानकारी

Rubina Dilaik Car Accident: ‘छोटी बहू’ के नाम से फेम पाने वाली रुबीना दिलैक की कार का एक्सीडेंट हो गया है. यह घटना शनिवार दोपहर की है. रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने हादसे के बाद कार की फोटोज शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. राहत की बात यह है कि रुबीना ठीक हैं. अभिनव ने बताया कि एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. पोस्ट में अभिनव ने कार को पीछे से टक्कर मारने वाले ड्राइवर पर नाराजगी जताई. उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग किया है.

हादसे के बाद अभिनव को गुस्सा आया

अभिनव ने ट्वीट किया, ‘यह हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है. उन बेवकूफों से सावधान रहें जो फोन पर बात करते हैं और ट्रैफिक लाइट जंप करते हैं. इससे भी ज्यादा वह खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं. अधिक जानकारी बाद में देंगे. रुबीना कार में थी और वह ठीक है. उसे मेडिकल के लिए ले जा रहे हैं. अभिनव ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस और मुंबई पुलिस को टैग कर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया.  इस पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर जवाब दिया, “घटना की सूचना उस स्थान के निकटतम पुलिस स्टेशन को दें जहां घटना हुई थी.”

फैंस ने जाहिर की चिंता

ट्वीट पर फैन्स ने लिखा कि वे रुबीना के लिए दुआ कर रहे हैं कि वह ठीक हो जाएं. एक यूजर ने कहा, ‘रुबीना को ढेर सारा प्यार.’ एक अन्य ने कहा, “उम्मीद है कि रुबीना पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी.” एक ने लिखा, ‘रुबीना मैम अपना ख्याल रखिए.’ एक यूजर का कहना है, ‘उम्मीद करता हूं कि आप दोनों अभी सुरक्षित हैं और कोई बड़ी चोट नहीं आई होगी.’

ये भी पढ़ें- उड़ान भरने के बाद विमान का इंजन फेल, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट लौटी वापस

रुबीना दिलैक की वर्कफ्रंट

हिट टीवी सीरियल वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना ने टीवी सीरियल ‘छोटी बहू’ और ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ में काम किया था. उन्होंने ‘बिग बॉस’ सीजन 14 जीता था. इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी हिस्सा लिया था. वह शो की फाइनलिस्ट थीं. रुबीना ने डांस का जलवा बिखेरा है. वह ‘झलक दिखला जा 10’ की कंटेस्टेंट थीं.

Dimple Yadav

Recent Posts

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

30 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

30 minutes ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

36 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA लागू, भारतीय कारोबार और किसानों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है.…

43 minutes ago

राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…

47 minutes ago