Categories: मनोरंजन

Salman Khan Birthday: बर्थडे पार्टी से निकलते ही सलमान ने एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को किया किस, जानिए शादी को लेकर दबंग खान ने क्या कहा था

Salman Khan Birthday:  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का आज जन्मदिन है, इसीलिए इस मौके पर सोमवार की रात अभिनेता के जन्मदिन की पार्टी रखी गई. इस पार्टी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं. जिनको देखकर फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. वहीं बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें सलमान संगीता के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि 27 द‍िसंबर को सलमान अपना जन्‍मदिना मना रहे हैं. ऐसे में उनके जन्‍मदिन की रात उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने अपने घर पर सलमान के बर्थडे की ग्रैंड पार्टी दी. इस पार्टी में बॉलीवुड की जानीमानी हस्‍त‍ियां शाम‍िल हुईं. इस पार्टी में सलमान खान की एक्‍स गर्लफ्रेंड और उनकी अच्‍छी दोस्‍त रहीं संगीता ब‍िजलानी भी नजर आईं. कहना पड़ेगा कि संगीता ब्‍लू श‍िमरी म‍िनी ड्रेस में गजब की लग रही थीं.

दरअसल जब संगीता अभिनेता के जन्मदिन की पार्टी से वापस जाने के लिए तैयार होती है, तभी सलमान अभिनेत्री को गले लगाते हैं और उनके माथे पर किस करते हुए नजर आ रहें हैं.

एकबार कॉफी विद करण में सलमान खान ने ये स्वीकार किया था, कि वह संगीता से ‘शादी’ करने वाले थे परंतु फिर किसी वजह से यह शादी नहीं हुई.

बता दें कि संगीता ब‍िजलानी ने पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली है.

ये भी पढ़ें- Year Ender: 2022 में 38 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को 2040 करोड़ का हुआ नुकसान, कन्नड़ की 5 फिल्मों ने बटोरे 2056 करोड़…

कैटरीना कैफ ने दी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई

एक्टर सलमान खान के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बारिश हो रही है. लगभग पूरे बी-टाउन ने उनके आधी रात के जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लिया. यह पार्टी पनवेल फार्महाउस में रखी गई थी. कैटरीना कैफ, जो पहले सलमान को डेट कर चुकी हैं, उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं. सलमान को ओजी (मूल गैंगस्टर) कहते हुए, अभिनेत्री ने सलमान खान को बधाई देते हुए लिखा, “टाइगर, टाइगर, टाइगर को जन्मदिन की बधाई. सलमान खान हैशटैग ओजी.”

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘अल नीनो’ और सूखे पर भारी पड़ा देश के किसानों का हौसला, मोदी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से खरीफ 2026-27 में 1,671.43 लाख टन पैदावार

आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष…

5 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल पूरे, बीजेपी उतारेगी ‘सेवा दूत’; 25 दिन तक जनता के बीच रहेंगे बड़े नेता

BJP Seva Doot Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी! दीपथुन पर नहीं जला दीप, कलेक्टर और अधिकारियों पर अवमानना की तलवार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मदुरै के दीपथुन पर दीप नहीं जलाए…

2 hours ago

‘सत्ता वह मास्टर चाबी है…जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुलते हैं’, संविधान दिवस पर मायावती का संदेश

Mayawati On Constitution Day: संविधान दिवस पर मायावती ने बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों का…

2 hours ago

इमरान मसूद बोले- ‘क्या हम चुनाव का मजाक बना रहे हैं?’, सपा के मेनिफेस्टो पर भी उठाए सवाल

Imran Masood On SP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी चुनाव में 60 सीटों पर…

2 hours ago