होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
तुनिषा शर्मा और को-एक्टर शिजान खान
Tunisha Sharma: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है. वैसे-वैसे प्यार, इकरार, उम्र, तकरार, लव जिहाद और ब्रेकअप की कई थ्योरी सामने आ रही है. इस मामले की जांच कर रही पुलिस अब तुनिशा के पूर्व प्रेमी शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही है.
तुनिशा मामले में शीजान ने पुलिस को बताया है कि उसका और तुनिशा का ब्रेकअप तीन महीने के अंदर ही हो गया था. इस दौरान शीजान ने तुनिशा से धर्म और उम्र का हवाला देकर ब्रेकअप कर लिया था, लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि कही उसने तुनिशा पर धर्म बदलने का दबाव तो नहीं बनाया. अगर बात उम्र की थी तो दोस्ती से शादी की बातचीत तक उम्र की सीमा क्यों नहीं रही. केस में नई जानकारी ये भी सामने आ रही है कि शीजान के कई लड़कियों के साथ रिश्ते थे. जिसे जानकर तुनिशा अंदर तक हिल गई थी और शीजान की बेवफाई से परेशान होकर वो अंदर से टूट गई.
उधर, तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दिल्ली के चर्चित श्रद्धा मर्डर केस के बाद देश के माहौल से इतना परेशान था कि उसने भी ब्रेकअप करने का फैसला किया था. शीजान ने पुलिस को बताया कि तुनिशा श्रद्धा मर्डर केस के बाद से काफी तनाव में थीं. सोशल मीडिया और टीवी पर चल रही चर्चा से वो टेंशन में आ जाती थी. लेकिन सवाल ये है कि अगर तुनिशा टेंशन में आ जाती थी तो फिर ब्रेकअप शीजान ने क्यों किया.
उधर, तुनिशा की मां का आरोप है कि शीजान ने शादी का वादा किया और तुनिशा को 3 महीने तक टालमटोल करता रहा. इसके बाद ब्रेकअप कर लिया. इस केस में पुलिस ने अभी तक 17 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. जांच टीम को को कई ऐसे भी सवालों के जवाब तलाशने हैं, जिससे मौत की सही वजह तक पहुंच सकें. शीजान से पूछताछ और उसके दिए जवाब की पड़ताल भी की जा रही है ताकी ये पता लग सके कि उसका दिया बयान सही है या वो पुलिस को गुमराह कर रहा है.
इस बीच शिंदे सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने तुनिशा की मौत को लव जिहाद का मामला बताया है. हालांकि पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…