मनोरंजन

फ्यूचर गर्लफ्रेंड को लेकर Salman Khan ने कही ये बात- ‘एक हो, आखिरी हो जो बने पत्नी’

Salman Khan On Future Girlfriend: बॉलीवुड में जब भी मोस्ट पॉपुलर स्टार की बात होती है या जब भी जिक्र होगा तो उसमें सलमान खान का नाम जरूर लिया जाता है. सलमान खान अपनी लाजवाब एक्टिंग और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल ईद के मौके पर सलमान खान ने फिल्म ‘किसी का भाई की जान’ के जरिए फैन्स का खूब मनोरंजन किया है. इस बीच सलमान खान ने शादी को लेकर कुछ बात कही है और बताया है कि उन्हें अपनी होने वाली गर्लफ्रेंड से क्या चाहिए.

सलमान खान ने शादी को लेकर कही ये बात

आप सभी जानते हैं कि सलमान खान की निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है. खासकर सलमान का नाम शादी न करने को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है. वहीं इन दिनों सलमान खान रजत शर्मा के आपकी अदालत शो में शिरकत कर चुके हैं. इस दौरान सलमान से शादी को लेकर सवाल किया गया.

सलमान ने कहा, ‘मुझ पर इतना प्रेशर है, अब तो मेरे पैरेंट्स भी मुझसे बात करने लगे हैं. मैं 57 साल का हूं, अब जो भी हो, एक ही हो और पत्नी बनने वाली आखिरी हो. यह तब होगा जब ऊपर वाला चाहेगा. पहले मैंने हां की और दूसरे ने नहीं, कई बार इसका उल्टा हुआ, लेकिन अब दोनों पक्ष नहीं मान रहे हैं. जब हां आएगी तब होगी.

ये भी पढ़ें- Jiah Khan-Sooraj Pancholi: ‘यहां रुकूंगी तो तुम्हारी कमी खलेगी’, जिया खान ने सुसाइड से पहले लिखा था 6 पन्नों का लेटर, सूरज पंचोली पर लगाए थे गंभीर आरोप

सलमान खान ने ब्रेकअप के बारे में बात की थी

इस इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपने ब्रेकअप को लेकर भी चुप्पी तोड़ी और कहा- ‘जब पहला ब्रेकअप हुआ तो लगा कि यह उनकी गलती है. दूसरी तीसरी तक वह यही सोच रही थी, लेकिन चौथे पर थोड़ा संदेह था और फिर उसके बाद और भी थे. तो यह स्पष्ट हो गया कि कहीं न कहीं गलती मेरी थी और कमी मुझमें ही थी. बाकी सब अपनी जगह अच्छा था. उसे शायद डर था कि कहीं मैं उसे वो खुशी न दे पाऊं जो वो चाहती थी. अच्छी बात यह है कि सभी काफी खुश हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago