मनोरंजन

सना मकबूल बनीं ‘Bigg Boss OTT 3’ की विनर, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख रुपये, रनर-अप नेजी भी नहीं लौटे खाली हाथ

Bigg Boss OTT 3: 6 हफ्तों के लंबे इंतजार के बाद बिग बॉस ओटीटी 3 को अपना विनर मिल चुका है. बीत शुक्रवार यानी 2 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में सना मकबूल ने शो की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है. जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं रैपर नेजी फर्स्ट और रणवीर शौरी सेकंड रनर-अप रहे. फिनाले में टॉप-5 फाइनलिस्ट रणवीर शौरी, नेजी, साई केतन राव, सना मकबूल और कृतिका मलिक भी शामिल थे. इन सभी के बीच बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी के लिए जंग थी. रैपर नेजी बिग बॉस के तीसरे सीजन में रनर-अप रहे.

चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिली इतनी रकम

रैपर नेजी को हराते हुए सना मकबूल ने सीजन 3 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. साथ ही सना मकबूल को चमचमाती ट्रॉफी तो मिली ही है वहीं इसके साथ उन्हें 25 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई है. बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनने के बाद वो काफी ज्यादा खुश नजर आईं. अब फैंस सोशल मीडिया पर इनको बधाई देने में लगे हैं.

अनिल कपूर ने होस्ट किया बिग बॉस ओटीटी 3

बिग बॉस ओटीटी 3 को बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर ने होस्ट किया था. अनिल कपूर को इसके एक एपिसोड के लिए करीब 2 करोड़ रुपये फीस मिली थी. गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान खान ने होस्ट किया था. वहीं बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन के होस्ट करण जौहर थे.

ईमोशनल हुई सना मकबूल

सना बिग बॉस ओटीटी 3 का खिताब जीतने के बाद इमोशनल हो गई लेकिन सना से ज्यादा उनकी मां इमोशनल हुई. ऐसे में सना सबसे पहले भागकर अपनी मां के पास गई. सना ने अपनी मां को गले लगाया और फिर आकर ट्रॉफी ली. सना ने शो के होस्ट अनिल कपूर से कहा कि वो ये ट्रॉफी नेजी के साथ शेयर करना चाहती है क्योंकि जब पूरा घर उनके खिलाफ था तब नेजी ने ही उनका साथ दिया था. उनपर भरोसा किया और बोला इस लड़की में दम है. अनिल कपूर मान गए और फिर सना ने नेजी के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी पकड़ी.

ये भी पढ़ें: Ulajh Review: जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ की कहानी अपने में ही उलझी, आप भी रिव्यू पर डालें एक नजर

रनअरप नेजी भी नहीं लौटे खाली हाथ

बिग बॉस में रनर अप को कोई ट्रॉफी या कैश प्राइज नहीं मिलता. पर वो भी कभी खाली हाथ नहीं लौटते. बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी सना मकबूल ने जीती. वहीं नेजी दूसरे नंबर पर रहे. हालांकि, वो शो से तगड़ी कमाई कर चुकी हैं. फिनाले तक पहुंचने वाले नेजी भी 42 दिनों तक घर का हिस्सा रहे.  नेजी को हर हफ्ते के लिए 1.80 लाख रुपये मिल रहे थे. इसका टोटल भी 10 लाख रुपये के करीब होता है. यानी वो भी लाखों रुपये शो से लेकर गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें राहुकाल चौघड़िया मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…

8 minutes ago

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago