Bharat Express DD Free Dish

आदिवासी प्रेम कहानी ‘सहिया’ पर सेंसर की कैंची, नक्सलवाद बताकर रोकी फिल्म, डायरेक्टर पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट

Sanjay Sharma Sahiya Film Ban: फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संजय शर्मा की आदिवासी समाज पर आधारित फिल्म ‘सहिया’ पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है.

Censor Board bans the film ‘Sahiya’

फिल्म ‘सहिया’ पर सेंसर बोर्ड की रोक

Sanjay Sharma Film Ban: 4PM न्यूज चैनल के मालिक और फिल्म
डायरेक्टर‑प्रोड्यूसर संजय शर्मा (Sanjay Sharma) ने आदिवासी समाज (Tribal society) पर आधारित एक फिल्म बनाई है. इस फिल्म का नाम ‘सहिया’ है, जिसमें एक महिला और पुरुष के बीच प्रेम कहानी दिखाई गई है. लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिलीज से पहले ही रोक दिया है.

सेंसर बोर्ड का क्या कहना है?

संजय शर्मा (Sanjay Sharma) ने बताया कि सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म को 51 दिन बाद देखा और फिर रिव्यू कमेटी को भेजा. रिव्यू कमेटी ने यह कहते हुए फिल्म पर रोक लगा दी कि इसमें हिंसा (Violence) और नक्सलवाद (Racism) से जुड़ी बातें दिखाई गई हैं. शर्मा का कहना है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है और यह केवल आदिवासी समाज की प्रेम कहानी है.

संजय शर्मा ने किया विरोध

सेंसर बोर्ड की रोक के खिलाफ संजय शर्मा ने खुलकर विरोध जताया है. उनका कहना है कि फिल्म में कहीं भी हिंसा या नक्सलवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म आदिवासी समाज की संस्कृति और प्रेम को दिखाती है लेकिन सेंसर बोर्ड ने गलत आधार पर इसे रोका है.

ये भी पढ़ें-समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर फिर छिड़ा विवाद, बिहारी और कश्मीरी का मजाक उड़ाने का आरोप

बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख

फिल्म पर रोक लगने के बाद संजय शर्मा ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है. इसके साथ ही उन्होंने आरटीआई भी दाखिल की है ताकि यह पता चल सके कि आखिरकार उनकी फिल्म को रिलीज से पहले क्यों रोका गया. अब मामला अदालत में है और देखना होगा कि फिल्म को रिलीज की मंजूरी मिलती है या नहीं.

ये भी पढ़ें-शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, पुलिसकर्मी भी घायल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read