Bharat Express DD Free Dish

सारा अली खान की आस्था पर विवाद, बद्री-केदार समिति के फैसले पर ओरी का तंज

Sara Ali Khan controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की धार्मिक आस्था पर सवाल उठे हैं. बद्री-केदार मंदिर समिति ने गैर-हिंदुओं के लिए हलफनामा अनिवार्य किया है. इस बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने सारा को निशाना बनाते हुए संबंधित पोस्ट को लाइक किया है.

Sara Ali Khan controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हर साल केदारनाथ में बाबा के दर्शन करती रही हैं, लेकिन अब उनकी आस्था पर सवाल उठने लगे हैं. बद्री-केदार मंदिर समिति ने गैर-हिंदुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है. अगर कोई गैर-हिंदू दर्शन करना चाहता है तो उसे हलफनामा देकर अपनी आस्था साबित करनी होगी.

सारा की चुप्पी और ओरी का निशाना

इस पूरे मामले पर सारा अली खान ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी ने इस मुद्दे पर सारा को घेरने का मौका नहीं छोड़ा. उन्होंने उस पोस्ट को लाइक किया जिसमें लिखा था कि सारा को मंदिर में जाने के लिए शपथ पत्र देना होगा. इससे साफ है कि दोनों के बीच का विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है.

पुराने विवाद और आरोप

ओरी पिछले एक साल से लगातार सारा पर निशाना साधते रहे हैं. कभी मीम्स के जरिए तो कभी इंटरव्यू में उन्होंने सारा और उनकी मां अमृता सिंह पर आरोप लगाए. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अमृता सिंह की वजह से उन्हें ट्रामा झेलना पड़ा है और अगर माफी मांगी जाए तो वो सोच सकते हैं. हालांकि उन्होंने ट्रामा की वजह स्पष्ट नहीं की.

सोशल मीडिया पर तंज

ओरी ने एक रील में भी सारा और अमृता को निशाना बनाया था. जब उनसे तीन सबसे बुरी औरतों के नाम पूछे गए तो उन्होंने पलक, अमृता और सारा का नाम लिया. हालांकि उन्होंने पूरा नाम लेने से बचने की कोशिश की, लेकिन फैंस समझ गए कि इशारा किस ओर है.

रिश्तों में दरार

पलक तिवारी, सारा के भाई इब्राहिम अली खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं. कभी ओरी, इब्राहिम, सारा और पलक अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन विवाद के बाद ओरी ने सबको अनफॉलो कर दिया. इसके अलावा उन्होंने सारा के करियर पर भी मीम बनाए और उसे छोटा बताया.

ये भी पढ़ें-रिलीज से पहले रणवीर का ‘जोश हाई’! बोले- ‘धुरंधर 2’ सिर्फ फिल्म नहीं, भारतीय सिनेमा का नया ‘मुस्तकबिल’

सारा अली खान ने अब तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन बद्री-केदार समिति के नए नियम और ओरी की सोशल मीडिया गतिविधियों से साफ है कि यह विवाद फिलहाल शांत होने वाला नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read