मनोरंजन

Shehnaaz Nawazuddin: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करती दिखेंगी शहनाज गिल! बी प्राक की म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर!

शहनाज गिल आज धीरे-धीरे अपने सपनों की उड़ान भर रही हैं. ‘बिग बॉस 13’ (बिग बॉस 13) के बाद उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि अब वह बी-टाउन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. वह न सिर्फ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, बल्कि बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ उनके म्यूजिक वीडियो भी काफी चर्चा में रहते हैं. कुछ दिन पहले वह एमसी स्क्वायर और गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं, अब वह 48 साल के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी.

नवाज के साथ रोमांस करेंगी शहनाज

जी हां, सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल एक म्यूजिक वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. यह म्यूजिक वीडियो टैलेंटेड सिंगर बी प्राक का होगा. कहा जा रहा है कि यह गाना ‘शराब’ से जुड़ा होगा. इसके लिए उन्होंने शूटिंग भी कर ली है. भले ही शहनाज, बी प्राक या नवाजुद्दीन ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर यह सच है तो यह काफी सुर्खियां बटोरने वाली है. शहनाज और नवाजुद्दीन को साथ देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें- Akhilesh Yadav: आज नोएडा आएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं को देंगे ‘मिशन 2024’ फतह का मंत्र, राजपाल यादव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

शहनाज गिल का बॉलीवुड डेब्यू

30 साल की शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं. वह सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से बॉलीवुड में कदम रखेंगी. ये फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होगी, जिसमें शहनाज को देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. सलमान और पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म से श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी डेब्यू करने जा रही हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

3 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

4 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

4 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

5 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

5 hours ago