होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
तुनिशा शर्मा,शीजान मोहम्मद खान (फोटो)
Sheezan Khan sisters: एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा केस की वजह से एक्टर शीजान मोहम्मद खान की मुश्किलें आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं. एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है. मामले में तुनिषा की मां जहां एक तरफ एक्ट्रेस के कोस्टार शीजान मोहम्मद खान पर उन्हें सुसाइड के लिए उक्साने का आरोप लगा रही हैं वहीं शीजान की बहनें अपने भाई के बचाव में आगे आ रही हैं. आइये जानते हैं, आखिर कौन हैं शीजान खान की बहनें और क्या करती हैं?
तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में फंसे शीजान खान की दोनों बहनें जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. दोनों शीजान से बड़ी हैं. एक्टर की एक बहन का नाम है शफक नाज और दूसरी बहन का नाम फलक नाज है.
शफक नाज कई सारे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने साल 2010 में टीवी शो सपना बाबुल का… विदाई नाम के सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की. इसके अगले ही साल वे संसकार लक्ष्मी नाम के सीरियल में नजर आईं.
उन्हें पॉपुलैरिटी मिलनी शुरू हुई साल 2014 में आए सीरियल चिड़ियाघर से. ये सीरियल 3 सालों तक चला और इसे काफी पसंद भी किया गया. रीसेंट प्रोजेक्ट्स की बात करें तो शफक नाज ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में नजर आईं.
वहीं शीजान की दूसरी बहन फलक नाज की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में आए शो देवों के देव महादेव से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वे सावधान इंडिया, गुनाहों के देवता और अदालत जैसे सीरियल्स का हिस्सा रहीं.
सिर्फ यही नहीं फलक नाज कई बड़े टीवी सीरियल्स में शामिल हो चुकी हैं. इसमें देखा एक ख्वाब, ससुराल सिमर का, विष या अमृत और जय कन्हैया लाल की नाम के सीरियल्स में काम कर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Updates: 7 घरवाले बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट, साजिद ने शालीन-टीना को कहा टॉप लेवल के फ्रॉड
शीजान खान की बात करें तो वे खुद में ही नामी कलाकार हैं और एक पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुके हैं. साल 2013 में वे टीवी सीरियल जोधा अकबर में लीड रोल प्ले करते नजर आए थे.
फिलहाल शीजन पुलिस हिरासत में हैं और एक्टर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. वे लगातार पुलिस से कह रहे है कि वे निर्दोष हैं. लेकिन तुनिषा संग ब्रेकअप के एंगल के तहत उनपर शिकंजा कसा जा रहा है. तुनिषा की मां भी कई आरोप लगा चुकी है. अब देखने वाली बात होगी कि ये केस क्या मोड़ लेता है.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…