होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी (फोटो)
Sidharth-Kiara Wedding: बी टाउन के मोस्ट फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के जल्द ही शादी करने के रूमर्स हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल इसी साल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. भले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों ही इन खबरों पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अब ये लग रहा है कि इस जोड़ी ने अपने स्पशेल डे के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. उम्मीद की जा रही है कि ‘शेरशाह’ स्टार्स जल्द ही अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे.
सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल अपने होम टाउन दिल्ली में अपनी फैमिली के साथ हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिशन मजनू स्टार पर्सनली अपनी शादी की तैयारियों के फाइनल राउंड को संभाल रहे हैं और हर चीज को अपना पर्सनल टच देना चाहते हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी के लिए दिल्ली से अपने माता-पिता और करीबी रिश्तेदारों के साथ राजस्थान के लिए उड़ान भरेंगे. हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है.
दूसरी ओर रुमर्ड ब्राइड टू बी कियारा आडवाणी अपनी वेडिंग और दूसरे मेजर फंक्शन के लिए अपने आउटफिट को फाइनलाइज करने में बिजी हैं. कियारा आडवाणी को मंगलवार रात (31 जनवरी 2023) को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर देखा गया था. कियारा अपनी शादी के लहंगे के लास्ट मिनट के ट्रायल के लिए पहुंची थीं. एक्ट्रेस एक प्रिंटेड ओवरसाइज़्ड ग्रे स्वेटशर्ट में काफी खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने ब्लैक ट्रैक पैंट के साथ पेयर किया था. उन्होंने बिना मेकअप लुक और फ्री हेयरडू के साथ अपने लुक को कंपलीट किया था. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों ने अपने स्पेशल डे के लिए कस्टम-मेड मनीष मल्होत्रा डिज़ाइन का ऑप्शन सिलेक्ट किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी राजस्थान के जैसलमेर में एक ट्रेडिशन पंजाबी वेडिंग करेंगे. स्टार कपल का प्री वेडिंग फंक्शन हल्दी सेरेमनी के साथ शुरू किया जाएगा, इसके बाद मेहंदी, संगीत और फिर इंटीमेट वेडिंग होगी. शादी के मेहमानों की लिस्ट में कपल की फैमिली और इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त शामिल हैं जिनमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, फिल्म मेकर अश्विनी यार्डी और कुछ अन्य शामिल हैं.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…