देश

Ramcharitmanas Controversy: ‘रामचरितमानस पढ़ी ही नहीं और उसका उल्टा अर्थ निकाल रहे हैं’, रामचरितमानस विवाद पर बोले राकेश टिकैट

Ramcharitmanas Controversy: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस वाले बयान पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. विरोधी पार्टियां समेत साधु-संत भी उन पर लगातार हमले कर रहे हैं. स्वामी के बायन के बाद अब समाजवादी पार्टी भी विरोधियों के निशाने पर है. अब इस कड़ी में अब भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने रामचरितमानस पर की गई टिप्पणाी को समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का व्यक्तिगत बयान बताया है.

जब राकेश टिकैत से रामचरितमानस को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि,”ये उनका व्यक्तिगत बयान है. जिसने रामचरितमानस पढ़ा ही नहीं और उसका गलत, उल्टा अर्थ निकाल रहे हैं. उन्हें इन तरह के बयान नहीं देने चाहिए. वो एक धार्मिक ग्रंथ है. किसी भी धार्मिक ग्रंथ या पुस्तक के बारे में टिप्पणी करने से किसी भी राजनीतिक व्यक्त को दूर रहना चाहिए. इन सब चिजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.”

स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयान पर कायम

प्रदेश में उनके तमाम विरोध के बावजूद भी स्वामी प्रसाद मौर्य अपने पर बयान पर कयाम हैं. उन्होंने मंलगवार को भी ट्वीट कर लिखा, “देश की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ो के सम्मान की बात करने से तथाकथित धर्म के ठेकेदारों को मिर्ची क्यों लग रही है. आखिर ये भी तो हिन्दू ही हैं. क्या अपमानित होने वाले 97% हिन्दुओं की भावनाओं पर अपमानित करने वाले 3% धर्माचार्यों की भावनायें ज्यादा मायने रखती हैं.”

ये भी पढ़ें-   Shanti Bhushan Passes Away: नहीं रहे शांति भूषण, अपनी दलीलों से इंदिरा गांधी को दी थी मात, पूर्व कानून मंत्री का 97 साल की उम्र में निधन

स्वामी प्रसाद मौर्य और संत समाज आमने-सामने

रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और संत समाज आमने-सामने हैं. दोनों की तरफ से विवादित टिप्पणी की जारी है. स्वामी ने सोमवार को कहा था कि “धर्म की दुहाई देकर आदिवासियों, दलितों-पिछड़ों व महिलाओं को अपमानित किए जाने की साजिश का विरोध करता रहूंगा, जिस तरह कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलती उसी प्रकार इनको सम्मान दिलाने तक मैं भी अपनी बात नहीं बदलूंगा.” वहीं महंत राजू दास ने तो यह तक कह दिया था कि जो उनका सिर तन से जुदा करेगा उसे 21 लाख का इनाम दिया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago