मनोरंजन

मौत से पहले ऐसी हालत में थे sushant Singh Rajput, वायरल वीडियो देख फैन्स के टूटे दिल

Sushant Singh Rajput:  बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए हुए 2 साल से ज्यादा हो गए हैं.लेकिन अभी तक उनकी मौत की कहानी नहीं सुलझी है. बीते दिनों कूपर अस्पताल से वॉर्ड बॉय ने मीडिया के सामने आकर यह दावा किया कि एक्टर ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनका मर्डर हुआ था. वॉर्ड बॉय के अनुसार, जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अस्पताल पहुंचे तब उनकी आंख के पास चोट थी और कुछ हड्डियां भी टूटी हुई थीं. कूपर अस्पताल का वॉर्ड बॉय के इस खुलासे ने लोगों को हिलाकर रख दिया है.

वीडियो में बेहद कमजोर दिख रहे सुशांत

इसी दौरान दिशा सालियान का केस भी दोबारा खुल गया है, जिस कारण सुशांत सिंह राजपूत का नाम हर ओर छाया हुआ है. इन सारी खबरों के बीच सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहा है. सुशांत सिंह राजपूत इस वीडियो में बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो उनकी मौत से कुछ समय पहले का है. लोग सुशांत सिंह राजपूत की हालत देखकर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को कोस रहे हैं और बोल रहे हैं कि एक्ट्रेस की वजह से सुशांत की ऐसी हालत हो गई थी.

रिया चक्रवर्ती ने ही शूट किया था वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत का  ये वीडियो रिया चक्रवर्ती ने ही शूट किया था. जब दोनों साथ थे, लोग सुशांत को देखकर उन पर तरस खा रहे हैं और बोल रहे हैं कि एक्टर की ऐसी हालत का दोष एक्ट्रेस को दे रहे हैं. वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत काफी बीमार दिख रहे हैं और उन्हें बोलने में भी दिक्कत हो रही है. एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद लिखा है, ‘क्या हालत कर दी थी यार सुशांत की ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है. मुझे बहुत दुख हुआ ये देखकर.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘मुझे नहीं पता है कि मैं यह वीडियो देखने के बाद हेल्पलैस क्यों फील कर रहा हूं. मैं सुशांत की आंखों में दर्द देख पा रहा हूं.’

 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का ब्रेकअप, एक्टर की मौत से कुछ दिनों पहले हो गया था. कई लोग सुशांत सिंह राजपूत की मौत का दोष लिया चक्रवर्ती को देते हैं. लोगों का कहना है कि रिया की वजह से सुशांत सिंह राजपूत इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया. लोगों के दावों के बीच पुलिस ने अपनी जांच की, जिसके अनुसार एक्टर ने आत्महत्या की थी. सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि एक्टर ने अपनी जान खुद ली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

36 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

36 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago