मनोरंजन

‘फौजा’ के प्रीमियर में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने की शिरकत, बोले-सैनिकों के शौर्य और समर्पण के लिए एक छोटी सी बानगी है फ़िल्म

भारतीय सेना के समर्पण और साहस को प्रदर्शित करने वाली फिल्म फौजा का प्रीमियर लॉन्च किया गया, जिसमें भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की. बता दें कि फिल्म फौजा सच्ची घटनाओं से प्रेरित भारतीय फौज का अपने देश के प्रति समर्पण को दर्शाती है. इसे एक जून से 10 राज्यों के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा.

सैनिकों के बलिदान की कहानी बताती है फौजा

बता दें कि मॉडर्न कल्चर में डूबे युवाओं को देश के प्रति प्रेरित करने वाली फिल्म फौजा भारतीय फौज और उसके बलिदान की कहानी बताती है. फौजा उस परिवार की कहानी है जिसमे एक पिता अपने बेटे को फौजी बनाने का सपना देखता है लेकिन बेटा फौजी बनना नहीं चाहता. हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जो देश को सबसे ज्यादा खिलाड़ी और फौजी देता है और ऐसे में हरियाणा की ये फिल्म निश्चित ही युवाओं को प्रेरणा देगी.

फौजा की कहानी अश्लीलता से परे देश और फौज के प्रति एक समर्पण है: उपेंद्र राय

फिल्म के प्रीमियर के दौरान उपेंद्र राय ने कहा कि फौजा की कहानी आज की अश्लीलता से परे देश और भारतीय फौज के प्रति एक समर्पण है. भारतीय सैनिक हमेशा हमारी रक्षा करते हैं उनके शौर्य और समर्पण के लिए फौजा एक छोटी सी बानगी है.

फौजा फिल्म के प्रोड्यूसर अजीत डालमिया ने कहा, “एक फौजी की जिंदगी कितनी मुश्किल होती है फौजा उसका जीता जागता उदाहरण है. फौजी की जिंदगी हमेशा से ही कठिनाइयों से भरी रही है. न सिर्फ एक फौजी बल्कि उसका पूरा परिवार समर्पण की कसौटी पर खरा उतरता है.” उन्होंने कहा, “आज के समाज में भारतीय सेना के शौर्य और समर्पण को दर्शाती फिल्म फौजा भारतीय सेना के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

4 hours ago