देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज फिर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, 3 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

Weather Update Rainfall Imd Alert: इन दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां चल रही हैं. पिछले कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. और कैसा रहने वाला है जून का पहला सप्ताह इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अपडेट जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक, पिछले 2 दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 जून तक बना रहेगा. इससे दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश होगी.

हिमाचल में 2 जून तक बारिश की गतिविधि

उसके बाद बारिश कम होने के आसार नजर आ रहे है. हालांकि आसमान में ज्यादातर बादल ही नजर आएंगे। IMD के मुताबिक, 01 जून यानी आज कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में भारी बारिश देखी जा सकती है. वहीं, केरल में 04 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी है. हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां 02 जून तक जारी रहेंगी. इनमें मनाली, कसौली, चंबा, धर्मशाला, कल्पा सहित हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और गरज के साथ छींटे देखने को मिलेंगे.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो भारी बारिश की संभावना है. हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के उत्तरी हिस्सों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का 75वां अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, एक महीना, जिसके परिणामस्वरूप राजधानी ने 1987 के बाद से सबसे ठंडा मई अनुभव किया. इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस (डिग्री सेल्सियस) रहा है. आपको बता दें कि 3 जून से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा लेकिन अगले 7 दिनों तक इसके 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना नहीं है. 03 से 10 जून के बीच बारिश कुछ कम होने वाली है.

Dimple Yadav

Recent Posts

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

5 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago