मनोरंजन

Urfi Javed: रिवीलिंग कपड़ों के लिए दुबई पुलिस ने उर्फी जावेद को हिरासत में लिया? एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

Urfi Javed: सोशल मीडिया उर्फी जावेद हमेशा अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहतीं हैं. जानकारी के मुताबिक एक खबर सामने आयी है. जहां उर्फी जावेद को दुबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और इसकी वजह उनके छोटे कपड़ें बताई गई है. हालांकि अब उर्फी ने खुद बताया है कि आखिर दुबई पुलिस ने उन्हें क्यों हिरासत में लिया.

उर्फी जावेद ने पहने अजीब कपड़े

इस समय उर्फी जावेद दुबई में है. वहां उन्हें अपने अपकमिंग प्रॉजेक्ट की शूटिंग करनी थी, लेकिन यहां पहुंचते ही वह मुश्किलों में घिर गईं.  दुबई पुलिस ने उर्फी के सेट पर पहुंच कर उनको गिरफ्तार कर लिया है.

 

एक्ट्रेस ने बताया है कि सेट पर क्या हुआ?

उर्फी जावेद ने बताया कि सेट पर क्या हुआ था. एक्ट्रेस ने सफाई  देते हुए  बताया कि उनके सेट पर दुबई पुलिस पहुंची जरूर थी लेकिन उनके रिवीलिंग कपड़ों की वजह से नहीं. उन्होंने ETimes TV से बातें करते हुए बताया कि समस्या लोकेशन को लेकर थी, जहां शूटिंग चल रही थी.

दरअसल शूट पब्लिक प्लेस पर हो रहा था

इससे पहल उर्फी से जु़ड़े एक करीबी सूत्र ने बताया था, ‘उन्हें इंस्टाग्राम के लिए खुद के बनाए कपड़ों में वीडियो शूट करना था जो कि यहां दुबई वालों के हिसाब से रिवीलिंग था। सच ये है कि आउटफिट में कोई दिक्कत नहीं थी। दरअसल शूट पब्लिक प्लेस पर हो रहा था और इस तरह के कपड़ों को पहनकर वहां खुले एरिया में शूट करने की इजाजत नहीं देते वे लोग. उर्फी से पुलिस और लोकल अथॉरिटीज़ ने भी बातें कीं’.

उर्फी को हॉस्पिटलाइज होना पड़ा दुबई पहुंचने के बाद

उर्फी जावेद ‘बिग बॉस OTT’ से सुर्खियों में आईं है. शो के बाद अपने अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर वह चर्चा में लगातार बनी रहती हैं. दुबई पहुंचने के बाद उर्फी को हॉस्पिटलाइज होना पड़ा था. उर्फी ने बताया था कि उन्हें Laryngitis (वॉयस बॉक्स का इंफेक्शन) नाम की बीमारी हो गई जिसके बाद दुबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा. इस दौरान डॉक्टर ने उन्हें किसी से भी बातचीत करने से मना किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

3 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

4 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

13 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

15 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

24 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

30 minutes ago