Urdu Conclave 2026

वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने ओपनिंग में ‘पेद्दी’ और ‘बंदर’ को दी पटखनी, कलेक्शन ने सबको चौंकाया

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर सबको चौंका दिया. साउथ फिल्मों और अन्य रिलीज के साथ क्लैश होने के बावजूद इस रोमांटिक-कॉमेडी ने शानदार शुरुआत की है.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Release: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. साउथ की बड़ी फिल्मों ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ के साथ-साथ ‘पेद्दी’ और ‘बंदर’ जैसी फिल्मों से टक्कर के बावजूद इस रोमांटिक-कॉमेडी ने 11 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौंका दिया.

बजट और कमाई का हिसाब

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 50 से 55 करोड़ रुपये है. पहले दिन इसने नेट कलेक्शन 7.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 9 करोड़ रुपये दर्ज किया. वहीं ओवरसीज से 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इस तरह वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन 11 करोड़ रुपये रहा. अगर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो पहले वीकेंड तक फिल्म अपने बजट का आधा निकाल सकती है.

वरुण धवन की टॉप ओपनिंग फिल्में

वरुण धवन के करियर में कई फिल्मों ने ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन किया है. ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़, ‘कलंक’ ने 21.6 करोड़, ‘दिलवाले’ ने 21 करोड़, ‘जुड़वा 2’ ने 16.1 करोड़ और ‘एबीसीडी 2’ ने 14.3 करोड़ रुपये कमाए थे. अब ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने भी 11 करोड़ की कमाई कर यह साबित कर दिया कि वरुण धवन आज भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

पेद्दी और बंदर का हाल

इस फिल्म के साथ ही राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज हुई है, जिसने सिर्फ दो दिन में 150 करोड़ रुपये कमा लिए. दूसरी तरफ बॉबी देओल की ‘बंदर’ मुश्किल से 1 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है. ऐसे में वरुण धवन की फिल्म ने क्लैश के बावजूद अपनी पकड़ बनाए रखी है.

डेविड धवन की आखिरी फिल्म

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने किया है. खास बात यह है कि यह उनके करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है. डेविड धवन ने गोविंदा के साथ 17 फिल्में बनाई थीं, जिनमें से 15 हिट साबित हुईं. अब उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला लिया है. यही वजह है कि यह फिल्म उनके फैंस के लिए इमोशनल ट्रिब्यूट जैसी है.

बॉर्डर 2 के बाद नई उम्मीद

फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आई हैं. इसके अलावा चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में हैं. साल 2026 वरुण धवन के लिए बेहद खास साबित हो रहा है. पहले ‘बॉर्डर 2’ ने धमाल मचाया और अब यह फिल्म भी अच्छी शुरुआत कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-खान सर को पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार, रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, छात्रों का जबरदस्त विरोध

वीकेंड पर नजरें

फिलहाल फिल्म के लिए पहला वीकेंड बेहद अहम है. अगर यह अपने शुरुआती दिनों में ही बजट का बड़ा हिस्सा निकाल लेती है तो इसके हिट होने की संभावना और बढ़ जाएगी. दर्शकों की प्रतिक्रिया ही तय करेगी कि यह फिल्म वरुण धवन के करियर में कितनी बड़ी सफलता बनती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read