Bharat Express DD Free Dish

Nirmal Kapoor Passes Away: फिल्म निर्माता Boney Kapoor और Anil Kapoor की मां का निधन

Nirmal Kapoor Passes Away: अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वो बीमार चल रही थीं और कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

boney kapoor mother Nirmal Kapoor
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Nirmal Kapoor Passes Away: बॉलीवुड के जाने-माने कपूर परिवार को आज गहरा सदमा पहुंचा, जब परिवार की बुजुर्ग और आदरणीय सदस्य निर्मल कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का आज शाम को निधन हो गया है.

90 वर्षीय निर्मल कपूर पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं. उनके निधन से कपूर फैमिली में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि उन्हें हाल के दिनों में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में कई बार भर्ती कराया गया था.

परिवार के बेहद करीब थीं निर्मल कपूर

निर्मल कपूर अपने तीनों बेटों—अनिल, बोनी और संजय कपूर—के बेहद करीब थीं. उनके निधन की खबर से तीनों को गहरा सदमा लगा है. अर्जुन कपूर, जो अपनी दादी से बेहद जुड़े हुए थे, भी इस दुखद घटना से टूट गए हैं. पूरा परिवार इस समय शोक में डूबा हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पोती जाह्नवी कपूर भी हुईं भावुक

दादी की मौत की खबर मिलते ही एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचीं. जाह्नवी सफेद सूट में बेहद भावुक दिखाई दीं. शिखर इस मुश्किल समय में उनके साथ थे और उन्हें संभालते नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

परिवार ने साथ मिलकर दी श्रद्धांजलि

इस दुख की घड़ी में कपूर परिवार एकजुट हो गया है. निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए कई रिश्तेदार और बॉलीवुड से जुड़े लोग अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं. पूरे परिवार की आंखों में आंसू और दिल में अपार दुख साफ झलक रहा है.

हाल ही में मनाया था 90वां जन्मदिन

सितंबर 2024 में निर्मल कपूर ने अपना 90वां जन्मदिन परिवार के साथ खुशी-खुशी मनाया था. उस खास मौके पर उनके बच्चों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं साझा की थीं. अनिल कपूर ने लिखा था, “90 साल का प्यार, ताकत और अनगिनत त्याग. आपकी मौजूदगी हमारे जीवन को हर दिन खुशियों और सकारात्मकता से भर देती है. खुद को आपका बेटा कहकर धन्य महसूस करता हूं. जन्मदिन मुबारक हो, मम्मी!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

बोनी कपूर ने लिखा था, “मम्मी जी, 90वां जन्मदिन मुबारक. अब बस एक दशक और बाकी है सदी पूरी होने में. हमें आपकी आशीर्वाद, सुरक्षा और मार्गदर्शन की जरूरत है.” संजय कपूर ने भी लिखा, “हैप्पी बर्थडे मॉम… हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं.”

ये भी पढ़ें: पकौड़े, चाय और मस्ती…बारिश में सनी देओल का देसी स्वैग, प्रोड्यूसर से बोले- जब तक चाय है, टेंशन नहीं!

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read