Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Vicky Kaushal: कटरीना नहीं तो फिर कौन है विक्की कौशल की पहली क्रश? एक्टर ने किया खुलासा

माधुरी दीक्षित और विक्की कौशल पॉपुलर डांस शो ‘झलक दिखला जा 10’ में इस हफ्ते अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को प्रमोट करने पहुंचे हैं.

Vicky Kaushal

विक्की कौशल

माधुरी दीक्षित और विक्की कौशल पॉपुलर डांस शो ‘झलक दिखला जा 10’ में इस हफ्ते अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को प्रमोट करने पहुंचे.जिसका एक प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

इस वीडियो में विक्की ने जज माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया. वीडियो की शुरुआत में विक्की माधुरी को अपना फर्स्ट क्रश बताते हैं और उनके साथ डांस करने की इच्छा जाहिर करते हैं.

माधुरी के आईकॉनिक सॉन्ग

जिसके बाद दोनों माधुरी के आईकॉनिक सॉन्ग ‘अरे रे अरे ये क्या हुआ’ पर थिरकते हुए नजर आए. इस दौरान विक्की फॉर्मल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं तो, वहीं माधुरी ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

माधुरी दीक्षित विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर खूब चर्चा में हैं. करण जौहर के होम प्रोडक्शन की फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया गया है. विक्की के साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की पहली झलक देखने के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं.

16 दिसंबर को होगी फिल्म रिलीज

ये फिल्म 16 दिसंबर को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. इसी बीच, विक्की सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर छा गए हैं. विक्की और माधुरी का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल होने लगा.

दरअसल, विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित के साथ एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में विक्की व्हाइट कलर के कोट-पैंट और प्रिंटेड शर्ट में डैशिंग लग रहे हैं, जबकि माधुरी पिंक कलर के  शरारा कुर्ती में खूबसूरत लग रही हैं.

 

 

बता दें कि माधुरी के साथ विक्की ‘मेरे सामने वाली खिड़की में एक चांद का टुकड़ा रहता है’ गाने पर झूम झूम कर रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर कर विक्की ने कैप्शन में लिखा ‘माया! फॉरएवर फेवरेट

सिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ के अपकमिंग सीजन में विक्की कौशल बतौर गेस्ट नजर आएंगे. इस शो की जज माधुरी दीक्षित हैं और विक्की की पहली क्रश भी. इसका खुलासा भी एक्टर शो के दौरान करते नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital