Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Vikram Gokhle Death: दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, कई दिनों से थे बीमार

Vikram Gokhle Death: विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

Vikram Gokhle Death

एक्टर विक्रम गोखले का निधन (फोटो इंस्टाग्राम)

Vikram Gokhle Death: बॉलीवुड एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है. वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. वहीं एक्टर की मौत से इंडस्ट्री और तमाम फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है.

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhle)  5 नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल  में भर्ती थे. उनकी बॉडी के कई पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर को बचाया ना जा सका और उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं उनके फैंस भी नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

विक्रम गोखले के निधन की पहले फैल गई थी अफवाह

बता दें कि हाल ही में विक्रम गोखले के निधन की अफवाह भी फैल गई थी जिसके बाद तमाम सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया था. लेकिन बाद में उनकी बेटी ने बताया था कि एक्टर की हालत सीरीयस है और वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं. लेकिन जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे एक्टर ने आज अंतिम सांस ली है.

ये भी पढ़ें- Vikram Gokhle Health: विक्रम गोखले की हालत नाजुक, बेटी ने मौत की खबर को बताया अफवाह, कई स्टार्स ने दे दी थी श्रद्धांजलि

26 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू किया था

विक्रम गोखले ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन स्टार फिल्म परवाना से की थी. गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ शामिल हैं

2010 में  बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था
2010 में, उन्होंने मराठी फिल्म ‘अनुमति’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए 2010 में  बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. उन्होंने मराठी फिल्म ‘आघाट’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी.विक्रम गोखले को आखिरी बार अभिमन्यु दासानी और शिल्पा शेट्टी-स्टार ‘निकम्मा’ में देखा गया था, जो इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital