मनोरंजन

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले विराट कोहली की धार्मिक यात्रा, अनुष्का संग पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचे, रजनीकांत भी दर्शन के लिए आ चुके हैं यहां

Dayananda Ashram:  बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी इंडस्ट्री के पावर कपल की लिस्ट में गिने जाते हैं, दोनों ही स्टार्स के फैंस बेहद प्यार करते हैं. एक बार फिर अनुष्का और विराट अध्यात्म की शरण में पहुंचे हैं, दोनों सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे और यहां शीशम झाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम गए. इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

मां पत्नी के साथ पहुंचे पीएम मोदी गुरु के किए दर्शन

सोमवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे हैं. इस दौरान विराट की मां भी उनके साथ थीं. रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार को भी ऋषिकेश में रुकेगें. सभी ने शीशम झाड़ी में पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए, बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी गुरु हैं. इस दौरान विराट कोहली ने समाधि स्थल पर 20 मिनट का ध्यान भी लगाया.

ये भी पढ़ें-Aarya 3 Teaser: ‘आर्या 3’ में नजर आया Sushmita Sen का दबंग अंदाज, टीजर में हाथ में पिस्तौल और मुंह में सिगार लिए नजर आईं एक्ट्रेस

सुपरस्टार रजनीकांत भी आ चुके हैं दर्शन के लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ही नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी स्वामी दयानंद के दर्शन के लिए उनकी समाधि स्थल पर आ चुके हैं. उनके अलावा कई अभिनेता और राजनीति से जुड़े लोग भी समाधि स्थल के दर्शन के लिए आ चुके हैं, बता दें कि पीएम मोदी साल 2015 में ऋषिकेश गए थे. इसी के बाद से ही ये आश्रम लोगों के बीच काफी चर्चा में आ गया है.

ये भी पढ़ें-पहली बार Priyanka Chopra ने दिखाया बेटी मालती का चेहरा, स्टार किड के क्यूट रिएक्शन पर फिदा हुए लोग

मां गंगा का लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा गंगा घाट पर पहुंचे और पंडितों के साथ गंगा आरती मां गंगा का आशीर्वाद भी लिया. इसके बाद उन्होंने आश्रम का सादा भोजन किया और फिर पूरे परिवार के साथ एक रिजॉर्ट में पहुंचे.  रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ऋषिकेश में रहने के दौरान वे आश्रम में होने वाले हवन-यज्ञ में भाग लेंगे. इसके बाद उनकी ओर से भंडारे का आयोजन करवाकर लोगों को प्रसाद बांटा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

18 minutes ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

25 minutes ago

भूख हड़ताल या बगावत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

33 minutes ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

1 hour ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

1 hour ago