Bharat Express DD Free Dish

इस सिने स्‍टार के पास है 1 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा की संपत्ति? बोले- मेरी कई पीढ़ी बैठकर खाएंगी

Vivek Oberoi Net Worth: बॉलीवुड स्‍टार विवेक ओबरॉय ने 1200 करोड़ की नेट वर्थ पर खुलकर बोला- “भगवान ने मुझे इतना है दिया कि कई पीढ़ियां बैठकर खाएंगी! मेहनत और स्मार्ट चॉइस से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है.”

Vivek Oberoi Net Worth

Bollywood News: बॉलीवुड के हैंडसम हंक माने जाने वाले विवेक ओबरॉय ने हाल ही में अपनी 1200 करोड़ रुपये की नेट वर्थ को लेकर चुप्पी तोड़ी है. पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मेरी नेट वर्थ कितनी है, इससे क्या ही फर्क पड़ता है. दिन के आखिर में मेरे पास गाड़ी है, घर है और मुझे जो खरीदना होता है, मैं खरीद लेता हूं. और क्या ही चाहिए. भगवान ने मुझे इतना दे दिया है कि मेरी न जाने कितनी पीढ़ियां बैठकर सिर्फ खाएंगी और ये पैसा उनकी देखभाल करेगा.”

यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां फैंस उनकी सादगी और दूरदर्शिता की तारीफ कर रहे हैं. विवेक ओबरॉय ने जोर देकर कहा कि पैसा कमाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उसे संभालना और बढ़ाना भी उतना ही जरूरी.

कम उम्र में बिजनेस का बिखेरा जादू

विवेक ओबरॉय की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. उन्होंने बताया कि 15 साल की उम्र से ही वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर थे. 16-17 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला करोड़ रुपये कमा लिया. ट्रेडिंग और स्टॉक मार्केट में रुचि रखने वाले विवेक ने कॉलेज के दौरान बिजनेस की बारीकियां सीखीं. 19 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला वेंचर शुरू किया, जिसमें मात्र 20-25 लाख रुपये के निवेश से 12 करोड़ की कमाई हो गई. आज उनके पास पांच कंपनियां हैं, जो तेजी से बढ़ रही हैं. वे रोजाना 16 घंटे काम करते हैं, भले ही शूटिंग हो या बिजनेस मीटिंग.

vivek oberoi statement

विवेक ओबरॉय कहते हैं, “मैंने हमेशा निवेशकों का ख्याल रखा, ताकि सबका फायदा हो.” उनकी कंपनियों का टर्नओवर 1200 करोड़ तक पहुंच चुका है, जो बॉलीवुड के कई सितारों को मात देता है.

फिल्मी सफर: चुनौतियां और वापसी

एक्टिंग में विवेक ओबरॉय का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 2002 में ‘कंपनी’ से डेब्यू करने वाले विवेक ने ‘साथिया’, ‘युवा’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से पहचान बनाई. ‘क्रिश 3’ और ‘ग्रैंड मास्टर’ जैसी फिल्मों में उन्होंने नेगेटिव रोल्स से तारीफ बटोरी. हालांकि, करियर में ब्रेक के बावजूद वे हॉलीवुड में ‘कंपनी ऑफ हीरोज’ जैसी फिल्मों से जुड़े. अब वे साउथ सिनेमा में भी कदम रख चुके हैं. जल्द ही ‘मस्ती 4’ में धमाकेदार कमबैक करेंगे, जहां उनका कॉमिक टाइमिंग फैंस को हंसाने को तैयार है. विवेक ओबरॉय कहते हैं, “एक्टिंग मेरा पैशन है, लेकिन बिजनेस मेरी सिक्योरिटी.”

गर्लफ्रेंड के साथ एक बार फिर रोमांटिक होते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर शेयर की कोजी फोटोज



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read