Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Honey Singh को क्यों कहना पड़ा कि ‘मैं बदला लेने में नहीं, सजा देने में विश्वास करता हूं’

Honey Singh ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए ‘माफिया मुंडीर’ के ‘शानदार दिन’ की बात की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की….

हनी सिंह (Honey Singh) ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए ‘माफिया मुंडीर’ के ‘शानदार दिन’ की बात की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मैरून सूट में स्टाइलिश अंदाज में सोफे पर बैठे नजर आए.

तस्वीर के साथ कैप्शन

तस्वीर के साथ हनी सिंह (Honey Singh) ने कैप्शन में लिखा कि,

“मैं बदला लेने में नहीं, सजा देने में विश्वास करता हूं. ये दोनों अलग चीजें हैं. यह मत भूलो कि मैं माफिया मुंडीर का संस्थापक हूं.”

माफिया मुंडीर मंच

माफिया मुंडीर एक ऐसा मंच था जिसे हनी सिंह ने शुरू किया था. उनका उद्देश्य था कि अलग-अलग कलाकार एक साथ आएं, गाएं, प्रदर्शन करें, रिकॉर्ड करें और अपने गाने रिलीज करें, बिना किसी कानूनी बंधन के. इस मंच का नाम हनी सिंह और उनके गुरु राज ब्रार ने मिलकर रखा था, जिन्होंने उन्हें गीत लेखन सिखाया.

माफिया मुंडीर से किसको पहचान मिली ?

माफिया मुंडीर ने रफ्तार, इक्का, लिल गोलू, अल्फाज, मनी औजला, जे स्टार, लियो ग्रेवाल, और निंजा जैसे कलाकारों को पहचान दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

‘इक कुड़ी’ फिल्म में गाना

वर्कफ्रंट की बात करें तो हनी सिंह ने अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ आगामी पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ के एक गाने में आवाज दी है. शहनाज ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें पहली तस्वीर में वह और हनी सिंह एक बेंच पर हंसते हुए दिखे. अन्य तस्वीरों में शहनाज पोज देती नजर आईं। शहनाज ने पोस्ट में बताया कि हनी सिंह का ह्यूमर देसी है.

इसे भी पढ़े- Sanjay Dutt Birthday: जब संजू बाबा ने अपनी जिद के आगे पिता को झुकाया, लता मंगेशकर के सामने होना पड़ा था शर्मिंदा, जानिए दिलचस्प किस्सा

हनी सिंह ने शेयर की तस्वीर

हनी सिंह ने भी शहनाज की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने ‘इक कुड़ी’ के लिए प्रोमोशनल गाने को आवाज दी है. अमरजीत सिंह सरोन के निर्देशन में बनी ‘इक कुड़ी’ का निर्माण शहनाज गिल ने कौशल जोशी और सरोन के साथ मिलकर किया है.

कब होगी रिलीज ?

‘इक कुड़ी’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital