Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Asur 2 kalki story: क्या है कल्कि अवतार की कहानी, जिसका असुर-2 वेब सीरीज में किया गया जिक्र

जैसा की आप सभी जातने है कि पिछले कई दिनों से ओटीटी की दुनिया काफी चर्चा में बनी हुई थी

जैसा की आप सभी जानते हैं कि पिछले कई सालों से ओटीटी की दुनिया काफी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई असुर-2 वेब सीरीज धमाल मचा रही है.  आपको बता दें कि इसके पहले सीजन को वूट पर रिलीज किया गया था. लेकिन वॉयकॉम 18 का विलय जियो सिनेमा के साथ होने के बाद इसे जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया है. पिछले सीजन के जैसे ही इस सीजन को भी दर्शकों का काफी प्यार और समर्थन मिल रहा है. इस वेब सीरीज में कल्कि की बात की गई है तो वहीं असुर देखने वाले दर्शकों के दिल और दिमाग में यही सवाल घूमता है कि आखिर क्या है ये कल्कि की कहानी, जिसपर वेब सीरीज में इतना बवाल मचा हुआ है. तो आईए जानते है कल्कि के पीछे की कहानी.

यह भी पढ़ें- Adipurush: आदिपुरुष की तगड़ी एडवांस बुकिंग, पहले ही दिन बिक गए 50 हजार टिकट, धूम मचाने को तैयार प्रभास की मूवी

क्या है कल्कि की कहानी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिन्दु धर्म ग्रंथो में इस बात का वर्णन मिलता है कि जब-जब इस धरती पर पाप और अन्याय बढ़ा है तब- तब भगवान विष्णु किसी न किसी रुप में धरती पर पापियों का विनाश करने के लिए प्रकट हुए है. वामन अवतार, नरसिंह अवतार, राम अवतार, कृष्ण अवतार, ये सभी इस बात के प्रमाण है. विष्णु के दस अवतारों का उल्लेख शास्त्रो में मिलता है, जिनमें से उन्होंने अब तक नौ अवतार ले लिया है, लेकिन कलयुग में उनका अंतिम अवतार होना अभी बाकी है. ऐसा माना जाता है कि जब कलयुग अपीनी चरम सीमा पर पहुंच जाएगा तब विष्णु जी कल्कि का अवतार लेकर कलयुग का अंत करेंगे और फिर धर्मयुग की स्थापना करेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital