Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘पीछे से पहचान लूंगा…’ होस्ट के इस कमेंट पर भड़कीं सारा अली खान, VIDEO हुआ वायरल

शनिवार (2 मई) को फिल्म पति पत्नी और वो दो” के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबको चौंका दिया. होस्ट ने एक ऐसी बात कह दी जो सारा अली खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत रिएक्ट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Sara Ali Khan angry on host
Edited by Sahil Singh

शनिवार को “पति पत्नी और वो दो” के ट्रेलर लॉन्च के लिए सभी स्टार मुंबई में मौजूद थे. जहां ईवेंट के दौरान होस्ट ने एक घटिया मजाक किया. होस्ट ने कहा कि वह पिछे से किसी भी ऐक्ट्रिस को पिछे से देखकर पहचान सकता है. जिसे सुनकर सारा अली खान भड़क गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान सभी एक साथ बैठे हुए दिखे. ट्रेलर लॉन्च इवेंट मे सबकुछ सही चल रहा था तभी होस्ट ने एक बहुत ही घटिया मजाक किया. मजाक सारा अली खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने तुरंत रिएक्शन दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तोजी से वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Tiwari (@bollywoodhelpline)

‘पीछे से पहचान लूंगा…’ होस्ट के इस कमेंट पर भड़कीं सारा अली खान, देखें VIDEO

वहां मौजूद सभी लोग हैरान

होस्ट की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए और सारा अली खान ने इस पर तुरंत नाराजगी दिखाई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सारा के गुस्सा वाला चेहरा साफ देखा जा सकता है. उन्होंने हैरानी में अपने पास बैठी रकुल प्रीत सिंह की तरफ मुड़कर देखा और कहा, ‘ये क्या बोल रहा है? सारा का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चे में आ गया है.

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई 2026 को रिलीज होगी. मुदस्सर अजीज के बनाई गयी यह फिल्म साल 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई केमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: धोखाधड़ी के आरोपों में घिरी ‘पति, पत्नी और वो दो’, आयुष्मान बोले- ये सिर्फ कॉमेडी है

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital