Urdu Conclave 2026

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल, शादी के 4 साल बाद अलग होने की असली वजह आई सामने

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने शादी के चार साल बाद 20 फरवरी को आपसी सहमति से तलाक ले लिया. मुंबई की फैमिली कोर्ट में गुरुवार को तलाक की सभी लीगल फॉर्मेलिटीज पूरी कर ली गईं. इस दौरान उनकी शादी टूटने की असली वजह भी सामने आई. 

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: dयुजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने ऑफिशियली एक-दूसरे से अलग हो गए है. शादी के चार साल बाद 20 फरवरी को दोनों का तलाक फाइनल हो गया. मुंबई की फैमिली कोर्ट में गुरुवार को तलाक की सभी लीगल फॉर्मेलिटीज पूरी कर ली गईं. इस दौरान उनकी शादी टूटने की असली वजह भी सामने आई.

दरअसल, गुरुवार को युजवेंद्र और धनश्री अपने तलाक की लीगल फॉर्मेलिटीज पूरी करने के लिए मुंबई फैमिली कोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि उनके बीच आपसी तालमेल की कमी थी, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा. पिछले 18 महीनों से वे एक साथ नहीं रह रहे थे. कोर्ट ने अंतिम फैसला लेने से पहले दोनों का काउंसलिंग सेशन भी कराया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे अब साथ नहीं रह सकते और आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं.

तलाक की असली वजह क्या है?

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने तलाक की वजह भी साफ कर दी. उन्होंने कहा कि शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं. छोटी-छोटी बातों पर बहस होने लगी, जिससे उन्हें एहसास हुआ कि उनके बीच आपसी समझ की कमी है. इसी कारण उन्होंने अलग होने का फैसला लिया.

2020 में हुई थी शादी

युजवेंद्र और धनश्री की मुलाकात 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी. दरअसल, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर धनश्री के डांस वीडियो देखे थे और डांस सीखने के लिए उनसे संपर्क किया था. जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, चार साल बाद अब यह रिश्ता खत्म हो गया है.

धनश्री का वायरल पोस्ट

इस बीच, धनश्री वर्मा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने इसमें ईश्वर की स्तुति करते हुए लिखा है कि कैसे भगवान परेशानियों को आशीर्वाद में बदल देते हैं. धनश्री के इस पोस्ट से इशारा मिल रहा है कि वह मानती हैं कि ऊपर वाला जो करता है भलाई के लिए करता है.

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma Divorce

 

धनश्री का पोस्ट

धनश्री ने जो पोस्ट लगाया है उसमें लिखा है, ‘स्ट्रेस्ड से ब्लेस्ड’ इसके आगे उन्होंने कहा, “हैरानी की बात है कि ईश्वर हमारी चिंताओं और परेशानियों को कैसे आशीर्वाद में बदल देते हैं. अगर आप आज किसी कारण से परेशान हैं, तो याद रखें कि आपके पास एक विकल्प है – या तो चिंता करते रहें या फिर सब कुछ ईश्वर पर छोड़कर प्रार्थना करें. आस्था में शक्ति है, और जो कुछ भी होता है, वह हमारी भलाई के लिए होता है.” उनकी इस पोस्ट से साफ संकेत मिल रहा है कि वे मानती हैं कि जो कुछ भी होता है, वह किसी न किसी कारण से ही होता है और इसमें ईश्वर की मर्जी शामिल होती है.

ये भी पढ़ें: क्या ‘Sanam Teri Kasam 2’ में वापसी करेंगी मावरा होकेन? पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, 3 फिल्म की डील को लेकर कही ये बात

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read