Bharat Express DD Free Dish

सीएम योगी ने कहा, बी एन राव साहब द्वारा निर्मित है संविधान, जानें वायरल पोस्ट का सच

सोशल मीडिया पर अक्सर ही राजनीतिक पार्टी या किसी बड़े नेता के बयान वायरल होते ही रहते हैं. इस बीच ऐसे ही एक बयान के साथ जोड़कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर अक्सर ही राजनीतिक पार्टी या किसी बड़े नेता के बयान वायरल होते ही रहते हैं. इस बीच ऐसे ही एक बयान के साथ जोड़कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) का एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है. इससे दावा किया जा रहा है कि सीएम योगी ने बी.एन. राव को भारत के संविधान का निर्माता बताया हैं. आइए जानते है क्या है सच.

क्या है वायरल पोस्ट का दावा?

दरअसल, एक इंस्टाग्राम के यूजर ने 27 नवंबर 2025 को पोस्ट शेयर किया. साथ ही इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘क्या आपको भी बीएन राव जी के द्वारा निर्मित संविधान पर गौरव की अनुभूति होती हैं? संविधान निर्माता कौन हैं मित्रों..??’

वहीं इस स्क्रीनशॉट को ऐसे दिखाया गया कि मानो ये बात मुख्यमंत्री योगी ने खुद अपने आधिकारिक अकाउंट से कही हो. क्योंकि वायरल हो रहे इस स्क्रीनशॉट में ऐसा दिखाया गया है कि ये पोस्ट सीएम योगी के आधिकारिक अकाउंट्स से किया गया हो.

जांच में क्या पता चला?

इस तरह के दावे को देखते ही हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इसकी पुष्टि करने के लिए इसकी जांच शुरू की. जांच शुरुआत में सबसे पहले टीम ने गूगल पर इससे जुड़े कीवर्ड्स को सर्च किया, लेकिन हमें कोई भी ऐसा पोस्ट या वीडियो नहीं मिला.

इसके बाद हमारी टीम ने CM Yogi के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को देखा, तो इसमें हमें  26 नवंबर 2025 को की गई एक पोस्ट मिली. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि भारतीयों को ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान पर गर्व होना चाहिए.

साथ ही, यही पोस्ट उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर किया था. इससे ये बात तो साफ है कि वायरल हो रहा दावे को एडिट किया गया है, जिसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम को हटाकर बी.एन. राव का नाम लिखा गया है.

साथ ही असल पोस्ट के साथ एक वीडियो भी थी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया है. उन्होंने कहा कि 1946 में हुई संविधान सभा के चुनावों के बाद गठित सभा ने भारत का संविधान तैयार किया था. इस सभा की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी और ड्राफ्टिंग कमेटी का नेतृत्व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर कर रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि देश का संविधान तैयार होने में दो साल, 11 महीने और 18 दिन लगे और आज यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान बनकर भारत की एकता और विविधता का प्रतीक है.

इस वीडियो में कहीं भी सीएम योगी ने बी.एन. राव का जिक्र नहीं किया है.

दावा फर्जी और एडिटेड: बीजेपी प्रवक्ता

वहीं इस पोस्ट को लेकर उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने भी स्पष्ट किया कि वायरल पोस्ट फर्जी और एडिटेड है. इसके अलावा, जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से यह पोस्ट शेयर की गई, उसकी जांच में पता चला कि उसे बहुत कम लोग फॉलो करते हैं और वहां अक्सर एक खास विचारधारा से जुड़ी सामग्री शेयर की जाती है.

इस पूरी जांच से यह साफ हो जाता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम से वायरल की जा रही ये पोस्ट मनगढ़ंत है. असली पोस्ट में डॉ. भीमराव अंबेडकर को ही संविधान निर्माता बताया गया है.

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी को शाहरुख ने समझाया जिहाद शब्द का मतलब, जाने वायरल वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read