Urdu Conclave 2026

Fact Check: धोनी की टीम में हार्दिक पांड्या की एंट्री और मुंबई इंडियंस से विदाई? सोशल मीडिया पर मचे बवाल की क्या है सच्चाई?

IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के CSK में जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हालांकि अब तक किसी भी फ्रेंचाइजी या BCCI ने ऐसे किसी ट्रेड की पुष्टि नहीं की है…

Fack Check Hardik Pandya Trade CSK: आईपीएल 2026 के रोमांचक अंत के बाद अब क्रिकेट गलियारों में अगले सीजन (IPL 2027) की तैयारियों और खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बाजार बेहद गर्म है. दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच हुए उस ऐतिहासिक ट्रेड के बाद-जिसके तहत ऋषभ पंत की दिल्ली में शाही वापसी हुई है और कुलदीप यादव एलएसजी (LSG) में चले गए हैं-सोशल मीडिया पर एक और महा-ट्रेड की खबर ने आग लगा दी है.

दरअसल दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बनने जा रहे हैं, लेकिन क्या वाकई इस वायरल दावे में कोई दम है? आइए जानते हैं इसकी पूरी इनसाइड स्टोरी.

क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा?

आईपीएल 2026 के सीजन के दौरान ही हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस (MI) छोड़ने की अफवाहें लगातार सुर्खियां बटोर रही थीं. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) और फेसबुक पर एक ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा.

 

इस दावे में कहा गया कि चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक पांड्या पर बड़ा दांव खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के बदले में वह अपने दो स्टार खिलाड़ियों-शिवम दुबे और खलील अहमद को मुंबई इंडियंस के लिए छोड़ने को राजी हो गई है.

क्या है इस सनसनीखेज दावे की असली सच्चाई?

जब इस वायरल दावे की गहराई से पड़ताल की गई, तो सच कुछ और ही निकला. क्रिकेट जगत की प्रतिष्ठित वेबसाइट ‘क्रिकबज’ की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी सीजन के ट्रेड से जुड़ी जो शुरुआती पूछताछ की है, उसमें दूर-दूर तक हार्दिक पांड्या का नाम शामिल नहीं है.

आधिकारिक स्थिति: हार्दिक पांड्या का चेन्नई सुपर किंग्स में जाना पूरी तरह से एक कोरी अफवाह है. इस कथित ट्रेड को लेकर न तो चेन्नई सुपर किंग्स, न मुंबई इंडियंस और न ही बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान या जानकारी सामने आई है.

ये भी पढ़ें- विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: शेफाली की आतिशी शुरुआत के बाद संभली भारतीय पारी, साउथ अफ्रीका को मिला 159 रनों का लक्ष्य

खलील अहमद के ट्रेड पर भी बड़ा खुलासा

हार्दिक पांड्या के अलावा, सोशल मीडिया पर दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर के भी चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की अफवाहों ने खूब तूल पकड़ा था. मगर क्रिकबज की इसी रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने खलील अहमद और डेविड मिलर के बीच होने वाले किसी भी संभावित ट्रेड की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. यानी फिलहाल ये सारी बातें सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया का गॉसिप हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read