PM Modi viral video fact check: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोमांस (Beef) उत्पादक देश है. इस दावे को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. लेकिन जब इस वायरल वीडियो की जांच की गई, तो दावा भ्रामक निकला.
जानें क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ उत्पादक देश बताया. वीडियो को इसी दावे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है.
🚨A video of Prime Minister Narendra Modi is doing rounds on the internet allegedly claiming that during an event in Auckland, New Zealand, the Prime Minister stated that India is the world’s second-largest beef producer. #PIBFactCheck:
❌ This claim is #Fake
✅ Prime… pic.twitter.com/IbETu1uWEK
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 14, 2026
फैक्ट चेक में क्या सामने आया?
पीआईबी फैक्ट चेक और उपलब्ध आधिकारिक भाषण की जांच से स्पष्ट हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया. ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं (Wheat) उत्पादक देश है, न कि गोमांस उत्पादक. वायरल वीडियो में उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.
प्रधानमंत्री के आधिकारिक भाषण के ट्रांसक्रिप्ट और वीडियो में साफ तौर पर दर्ज है कि उन्होंने कहा था, “Today India is the world’s second-largest Wheat Producer.” कहीं भी “Beef Producer” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यही बात समाचार एजेंसी ANI द्वारा साझा किए गए भाषण में भी दर्ज है.
यह भी पढ़ें: ‘राम मंदिर से भी बड़ी चोरी’ मौलाना शहाबुद्दीन ने खोली वक्फ बोर्ड की पोल, सीएम योगी को लिखा पत्र
सिर्फ आधिकारिक स्त्रोतो पर करें भरोसा
वायरल दावा पूरी तरह भ्रामक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में अपने भाषण के दौरान भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश बताया था, न कि गोमांस उत्पादक देश.. इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा दावा गलत और तथ्यों से परे है. सत्यापित जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक स्रोतों और विश्वसनीय फैक्ट-चेक प्लेटफॉर्म पर ही भरोसा करें.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



