देश

ANUBHAV Awards 2023: हरियाणा सरकार के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी योगेन्द्र चौधरी को ‘अनुभव पुरस्कार’ से किया गया सम्मानित

ANUBHAV Awards 2023 : केंद्र सरकार के पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू/DoPPW) की ओर से आज अनुभव पुरस्कार-2023 समारोह आयोजित किया गया. यह समारोह वर्ष 2023 के पुरस्कार विजेताओं के लेखन को सम्मानित करने के लिए आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कई हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किया. इस दौरान हरियाणा सरकार के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी IRS योगेंद्र चौधरी, रेलवे ऑफिसर मोहम्‍मद जमशेद, डीआरडीओ के भोलाराम ठाकुर समेत कई हस्तियां सम्‍मानित की गईं.

IRS योगेंद्र चौधरी (CBDT) को उनके सराहनीय कार्यों, सरकार में काम करने के अपने अनुभव साझा करने एवं उनके योगदान को देखते हुए अनुभव अवार्ड प्रदान किया गया. IRS योगेंद्र चौधरी को 34 साल का लंबा अनुभव है. अनुभव पुरस्‍कार समारोह-2023 में उनके योगदान को सराहा गया. अनुभव पुरस्कार 2023 समारोह की कई तस्‍वीरें सरकार के पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से सोशल मीडिया हैंडिल पर शेयर की गईं.

विभाग ने बताया कि राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज विजेताओं को पुरस्‍कार केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रदान किए. इस तरह विजेताओं को सम्‍मानित किए जाने का सिलसिला मोदी सरकार में ही शुरू हुआ है.

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने मार्च 2015 में प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर अनुभव पोर्टल लॉन्च किया था. यह पोर्टल सेवानिवृत्त होने वाले या सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यों, सरकार में काम करने के अपने अनुभव साझा करने और सुझाव देने की ऑनलाइन प्रणाली उपलब्‍ध कराता है.

विभाग के अनुभव पोर्टल पर 96 मंत्रालयों/विभागों/संगठनों ने पंजीकरण कराया हुआ है, जिसके मुताबिक अब तक 10 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं. इस बार 4 अनुभव पुरस्कार और 9 जूरी प्रमाणपत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि इस बार पुरस्कार विजेता 8 विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों से हैं.

विभाग की ओर से अनुभव पुरस्कार विजेताओं को एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. साथ ही जूरी प्रमाणपत्र विजेताओं को एक पदक और एक प्रमाणपत्र दिया गया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

4 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

17 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

43 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

50 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

60 minutes ago