देश

Delhi Waqf Board: भ्रष्टाचार मामले में ED ने धरे 3 आरोपी, दिवाली पर दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में किए जाएंगे पेश

ED Action In Delhi: दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में अनियमितता के मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान समेत 10 अन्‍य आरोपियों पर पहले फैसला सुना चुका है, अब जांच एजेंसी ED द्वारा तीन आरोपियों को और गिरफ्तार किया गया है. उन आरोपियों में जीशान हैदर, जावेद इमाम और दाऊद नसीर शामिल हैं. कल यानी कि दिवाली के मौके पर इन तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

तीनों आरोपियों की 14 दिन की हिरासत की मांग

संवाद सूत्रों के अनुसार, ED ने तीनों आरोपियों को आज दोपहर 1 से 2 के बीच गिरफ्तारी किया. ED ने तीनों आरोपियों की 14 दिन की हिरासत की मांग की. ED ने कहा कि मामले में अब तक 14 सर्च की गई है, कई दस्तावेज ज़ब्त किए गए हैं. ED ने कहा कि आरोपियों की मेजर पर्सन से कंफ्रंट करवाना है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों के बयान में आपस में विरोधाभास था.

गिरफ्तारी के बाद खाने से मना, घरवालों से की बात

ED ने कोर्ट को बताया कि तीनों आरोपियों में से एक दाऊद नासिर ने खाने से इनकार किया. जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि पिंड बलूची से खाना मांगा कर खाना खिलाया गया. वहीं, जावेद इमाम सिद्दीकी ने अपने परिवार से तीन से चार बार बात की है. एक आरोपी ने कहा कि ‘हमको खाना नहीं दिया गया, शौचालय जाने से भी रोका गया, फोन पर बात भी नहीं करने दिया गया, हमको दिल की बीमारी है और बीते 24 घंटे से खाने का एक भी दाना नहीं खाया है.’

आरोपियों के वकील ने ED पर लगाए ऐसे आरोप

ED की कार्रवाई के बाद आरोपियों के एक वकील ने कहा कि उन्‍हें बेजां परेशान किया जा रहा है. दाऊद, जीशान के वकील ने कहा जांच एजेंसी ने 36 घण्टे तक पूछताछ की और बिना उनके परिवार को बताए गिरफ्तारी की गई, समन के तहत 8 घण्टे तक पूछताछ की जा सकती है. आरोपियों के वकील ने कहा कि 36 घण्टे तक ED मुख्यालय में बैठा कर रखा, इनकी गिरफ्तारी पूरी तरह से गैर कानूनी है. आरोपियों के वकील ने कहा यह बहुत गंभीर मामला है, इस मामले में तफसील से सुनवाई की ज़रूरत है, आज सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाए और कल कोर्ट में पेश किया जाए. वहीं, ED ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले उनके परिवार को सूचना दे दी गई थी.

यह भी पढ़िए: जामा मस्जिद समेत वक्फ बोर्ड से 123 प्रॉपर्टी वापस लेगी सरकार! नोटिस किया जारी, कहा- कागजात दिखाएं, ये है पूरी लिस्ट

तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने भेजा

राउज़ एवेब्यु कोर्ट ने सभी तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है. आरोपियों के वकील की मांगों पर कोर्ट ने कहा कि हम इन (आरोपियों) को न्यायिक हिरासत में भेज सकते हैं, कल इनको फिर से कोर्ट में पेश किया जाए. अब कल तीनों आरोपियों को राउज़ एवेन्यु कोर्ट में पेश किया जाएगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

35 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago