ICC World Cup 2023

ICC की वर्ल्ड कप प्लेइंग 11 से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बाहर, रोहित के हाथों में कमान, टीम इंडिया के 6 खिलाड़ियों को मिली जगह

ICC Playing 11: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व कप 2023 की अपनी एक प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. करीब डेढ़ महीने तक चले इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन के आधार पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 6 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है. सबसे हैरानी की बात ये है कि इसमें वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस को आईसीसी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है.

आईसीसी ने जारी की अपनी प्लेइंग इलेवन

आईसीसी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को बाहर रखते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन का कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बनाया है. रोहित शर्मा के अलावा आईसीसी के प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शामिल हैं. वहीं आईसीसी ने 12वें खिलाड़ी के रूप में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी को रखा है.

इंग्लैंड-पाकिस्तान के एक भी प्लेयर को नहीं मिली जगह

आईसीसी ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को भी जगह दी है. वहीं वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो प्लेयर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. ये दो खिलाड़ी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा हैं.

WC में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों मिली जगह

न्यूजीलैंड के डेरेल मिचेल को मध्यक्रम में जगह मिली है. वहीं श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. इसके अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स के एक भी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है. वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी ने खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. यही कारण है कि वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है. वहीं ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर रविंद्र जडेजा को चुना गया है.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे पीएम मोदी, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, जडेजा ने शेयर की तस्वीर

आईसीसी की वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, डेरेल मिचेल, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, दिलशान मदुशंका, एडम जम्पा, मोहम्मद शमी.

12वें खिलाड़ी के रूप में तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी को जगह दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago