खांसी और सीने में दर्द को हल्के में न लें, ये संकेत हो सकते हैं गंभीर
पीएम मोदी ने शमी को लगाया गले
World Cup Final 2023: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार का गम करोड़ों क्रिकेट फैंस भुला नहीं पा रहे हैं. हार के बाद हर किसी का ट्रॉफी घर आने का सपना टूट गया. मैच के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय खिलाड़ियों से मिलने उनके ड्रेसिंग रूम गए थे. इस दौरान उन्होंने टीम के खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई किया. विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे है. पीएम मोदी और शमी की फोटो पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
मोहम्मद शमी ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- बदकिस्मती से कल हमारा दिन नहीं था. इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए मैं सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं. पीएम मोदी को ड्रेसिंग रूम में आकर हमारी हौसला अफजाई करने के लिए हम सभी शुक्रगुजार हैं. हम निश्चित तौर पर फिर से वापसी करेंगे.
इससे पहले टीम इंडिया के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने पीएम मोदी के साथ सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम की फोटो शेयर की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा- हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था लेकिन हम कल हार गए. हम सभी दुखी हैं लेकिन हमारे लोग हमारा समर्थन आगे बढ़ा रहे हैं. कल ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी का दौरा विशेष और बहुत प्रेरणादायक था.
भारतीय टीम वर्ल्ड कप फाइनल का यह महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार गई थी. इस हार के बाद करोड़ो भारतीय क्रिकेट फैंस तो मायूस थे ही, इसके साथ ही टीम इंडिया के हर खिलाड़ी के चेहरे पर भी निराशा झलक रही थी. रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज मैदान में रोते हुए ही नजर आए. हर कोई बस अपने आंसू छुपाने की कोशिश कर रहा था. ऐसे में पीएम मोदी भी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए. यहां उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को ढाढस बंधाया.
Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…