ICC World Cup 2023

World Cup में मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार नहीं मिला एक भी विकेट

AUS vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली. धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड की टीम मैच को आसानी से जीत लेगी लेकिन अंतिम समय में ऑस्ट्रेलिया ने मैच को पलटते हुए 5 रन से जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से आखिरी ओवर गेंदबाजी करने आए मिचेल स्टार्क के लिए ये मैच कभी न याद रखने वाला बन गया, स्टार्क इस मैच में काफी महंगे साबित हुए.

स्टार्क के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप का 27वां मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. इस मैच में कंगारू गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. दरअसल, मिचेल स्टार्क न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में 9 ओवर गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 89 रन लुटाए. उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली. स्टार्क के वर्ल्ड कप करियर में ये पहला मौका था, जब उन्हें किसी मुकाबले में बिना विकेट लिए ही रह गए. वर्ल्ड कप में सबसे महंगे गेंदबाजों की सूची में स्टार्क का नाम दूसरे नंबर पर जुड़ गया. उन्होंने अपने स्पैल में 17 वाइड गेंद भी डाले.

ऐसा रहा है स्टार्क का वर्ल्ड कप करियर

मिचेल स्टार्क साल 2015 के विश्व कप और 2019 के विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. ऐसा पहली बार हुआ है कि मिचेल स्टार्क वर्ल्ड कप के एक मैच में बिना विकेट लिए रह गये. स्टार्क अभी तक खेले गए 23 एकदिवसीय विश्व कप मैचों में कम से कम एक विकेट हर दफा लिया है. उनके वर्ल्ड कप करियर पर ध्यान दें तो उन्होंने अभी तक खेले गए 23 वर्ल्ड कप मैचों में 56 विकेट लिए हैं. इसमें से 3 बार ऐसा हुआ है, जब स्टार्क ने 5 विकेट लिए हैं. इसके साथ ही 3 बार 4 विकेट लिया है.

ये भी पढ़ें- AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, लगातार तीन मैच में 350 प्लस स्कोर करने वाली बनी पहली टीम

स्टार्क ने 9 ओवर में दिए 89 रन

ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड में मैच में मिचेल स्टार्क काफी महंगे साबित हुए. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान आखिरी ओवर में भी स्टार्क काफी महंगे साबित हुए और 13 रन लुटा दिए. आखिरी ओवर में कीवी टीम को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी. स्टार्क ने इस ओवर एक गेंद सही फेंका, जिस पर एक रन आए. उसके बाद दूसरी गेंद वाइड चली गई, जो बाउंड्री लाइन को पार कर गई और इस तरह से वाइड समेत पांच रन आ गए. यहां से मैच फंसता हुआ दिख रहा था लेकिन जॉश इंग्लस, ग्लेन मैक्सवेल और लाबुशेन की दमदार फील्डिंग ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago