होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सीओ सदर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने दी जानकारी (फोटो सोशल मीडिया)
Jalaun News: उत्तर प्रदेश में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद लड़कियों से छेड़छाड़ व हमला किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं. आज जालौन जिले में एक शख्स ने 16 साल की किशोरी से बर्बरता की. उसने किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई. उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं किशोरी के घरवालों का कहना है कि शख्स की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन तब पुलिस ने एक्शन नहीं लिया.
बहरहाल, अब पुलिस कह रही है कि आरोपी युवक को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. रूह को कंपा देने वाला यह मामला जालौन जिले के डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना का है. जहां 16 साल की एक लड़की को 35 साल का शख्स तंग करता था. लड़की ने विरोध किया तो उसने ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) डालकर लड़की को जला दिया. पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को बताया गया, “शख्स का नाम मुन्ना राजपूत है, जो उनकी बेटी को पिछले कई महीनों से परेशान कर रहा था.” आऱोप है कि पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी. इसलिए उसका दुस्साहस और बढ़ गया.
पीड़ित पक्ष के मुताबिक, लड़की जब खेत में जा रही थी, तब मुन्ना आ धमका. उसने छेड़खानी शुरू कर दी. उसके बाद लड़की के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई. लड़की के परिजनों ने बताया कि बेटी को उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया है.
इस प्रकरण पर सीओ सदर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने मीडिया को बयान दिया, कि यह पूरा मामला आपसी विवाद का है. त्रिपाठी बोले- दोनों परिवारों के बीच आपस में विवाद चल रहा है. दोनों परिवार एक-दूसरे के आमने-सामने रहते हैं. एक पक्ष ने बताया कि युवक ने अपने मुंह में डीजल भरकर किशोरी के ऊपर फेंका और उसे झुलसा दिया. किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…