देश

Lok Sabha Elections: चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के मतभेदों को दूर करेंगे शरद पवार? बनाया ये प्लान

Lok Sabha Elections: जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बीजेपी को हराने के लिए तैयार हुआ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में मतभेद सामने आने लगे हैं. लोकसभा के नजदीक आते ही विपक्षी गठबंधन का कमजोर पड़ना कहीं से विपक्षी पार्टियों के लिए अच्छा संदेश नहीं है. मध्य प्रदेश के चुनाव में विपक्षी एकता को लेकर हकीकत सामने आ गई. यहां सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच घमासान देखने को मिला. इसी तरह कई ऐसे राज्य हैं जहां विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को अपने ऊपर काम करना होगा, नहीं तो लोकसभा चुनाव आते-आते गठबंधन इंडिया बिखर सकता है.

ऐसे में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने गठबंधन ‘इंडिया’ की सभी पार्टियों को जोड़ने के लिए दिल्ली में बैठक करने की योजना बनाई है.

‘बैठक में समस्या को हल करेंगे’

दिल्ली में बैठक से पहले शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव में एक साथ मिलकर लड़ने को लेकर सभी पार्टियों में आपसी सहमति बनी है लेकिन राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर मतभेद बने हुए हैं. कई राज्यों में लोग बदलाव की सोच रहे हैं. हम इसको लेकर बातचीत करेंगे और रास्ता निकालेंगे. शरद पवार ने उदाहरण के तौर पर पश्चिम बंगाल को लेकर कहा कि वहां ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का दबदबा है, इसलिए वह वहां पर चुनाव अकेले लड़ना चाहती हैं. इसके अलावा कई जगहों में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है. हम इसका बातचीत के लिए जरिए समाधान निकालेंगे.

यह भी पढ़ें-  “हमारी 50 साल की राजनीति में ED ने कभी चुनाव के समय छापेमारी नहीं की, एक दिन BJP भी भुगतेगी”, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोला हमला

‘गठबंधन ‘इंडिया’ के सभी साथियों को एक साथ आने के लिए कहेंगे’

शरद पवार ने कहा कि इसको लेकर हम रविवार को दिल्ली जाएंगे और हमारे साथ महाविकास आघाड़ी के कुछ नेता भी रहेंगे. इस दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर हम चर्चा करेंगे. इस गठबंधन इंडिया के सभी साथियों को एक साथ आने के लिए कहेंगे और इस बैठके में इन सभी मुद्दों पर चर्ची की जाएगी, जिसके लोकसभा में बीजेपी को मात दी जाएगी.

एनसीपी सुप्रीमो ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास अब बस कुछ ही राज्यों में सत्ता है और कई राज्यों में उनके पास शक्ति नहीं है. इसके अलावा आने वाले चुनावों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

12 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

13 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

23 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago