ICC World Cup 2023

IND vs NZ: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट, अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा

IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 का 21 वां मैच धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए और टीम इंडिया के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले में 5 विकेट झटके. उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में खेलते हुए अपनी पहली ही गेंद पर ओपनर बल्लेबाज विल यंग को आउट कर दिया. इस मैच में शमी ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए.

मोहम्मद शमी ने झटके 5 विकेट

वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट में भारत ने अब तक चार मुकाबले खेल लिए हैं. आज पांचवां मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जा रहा है. आज के मैच में भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव को जगह मिली. वहीं शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को जगह मिली. शमी को वर्ल्ड कप में आज पहली बार खेलने का मौका मिला था. ऐसे में उन्होंने इसे यादगार बनाने की कोशिश की. उन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट झटके. शमी ने अपने पहली ही गेंद पर विकेट विल यंग को बोल्ड कर दिया. इसके बाद उन्होंने चार और बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. आज के मैच में पांच विकेट लेने के बाद शमी ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए.

शमी ने अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ा

विश्व कप में अब शमी के नाम 36 विकेट हो गया है. विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गये हैं. आज के मैच में पहला विकेट लेने के साथ ही शमी ने अनिल कुंबले (31 विकेट) को पीछे छोड़ दिया. अब शमी से आगे जहीर खान (44 विकेट) और जवागल श्रीनाथ (44 विकेट) हैं. इसके साथ ही मोहम्मद शमी ने विश्व कप में इतिहास रच दिया. वह टूर्नामेंट के इतिहास में दो बार पांच विकेट चटकाने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. शमी ने 2019 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए पांच विकेट लिए थे.

विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

बता दें कि विश्व कप में भारत के लिए विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर जहीर खान हैं, उनके नाम 44 विकेट दर्ज है. दूसरे स्थान पर जवागल श्रीनाथ (44 विकेट)का नाम आता है. अब तीसरे स्थान पर मोहम्मद शमी का नाम आ गया है. उनके नाम 36 विकेट दर्ज हो गया है. वहीं चौथे स्थान पर अनिल कुंबले का नाम है, उन्होंने 31 विकेट चटकाए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: रविंद्र जडेजा ने छोड़ा रचिन रवींद्र का कैच, विधायक पत्नी का रिएक्शन हुआ Viral

इमरान ताहिर के रिकॉर्ड की शमी ने की बराबरी

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में 5 विकेट लेने के बाद उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. शमी ने पांचवीं बार विश्व कप में चार या उससे अधिक विकेट लिए हैं. वो इस मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर की बराबरी कर ली है. अब शमी से आगे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं. उन्होंने छह बार ऐसा कारनामा किया है. बता दें कि शमी इस टूर्नामेंट में आज अपना पहला मैच खेलने उतरे थे. इससे पहले खेले गये चार मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नहीं बन पाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

देवर-भाभी वाले पोर्न वीडियो बैन: ब्रिटेन के नए नियमों से भारत के लिए क्या हैं सबक?

Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…

5 minutes ago

Vijayadashami 2026: रावण के 10 सिर सिर्फ कहानी नहीं, इंसान की 10 बड़ी कमजोरियों का संदेश भी हैं

Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…

10 minutes ago

शिवराज सिंह चौहान का ‘सिरफिरा’ वाला बयान वायरल, जानिए किस पार्टी के लिए बोले ये कड़वे शब्द

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

14 minutes ago

सऊदी के आगे लाचार बांग्लादेश! कपल की फांसी पर तारिक रहमान क्यों हैं चुप?

Bangladesh Saudi Arabia Over Death Penalty: मक्का में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बिना बताए फांसी…

32 minutes ago