देश

‘कांग्रेस-भाजपा वाले कहते हैं ओवैसी वोट काटने आया है…’, जयपुर में AIMIM चीफ ने PM मोदी और राहुल पर साधा निशाना

Asaduddin owaisi In Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के प्रत्याशियों के लिए असदुद्दीन ओवैसी आज प्रचार करने आए. जयपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच भाषण देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला. ओवैसी ने कहा कि इन दोनों पार्टियों की तरफ से मुझे तरह-तरह निशाना बनाया जाता है.

AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी बोले, “जब हम (AIMIM) चुनाव लड़ने के लिए आते हैं तो कांग्रेस की ओर से कहा जाता है कि ओवैसी वोट काटने के लिए आया है. भाजपा की ओर से कहा जाता है कि ओवैसी राष्ट्रवादी नहीं है. तो मेरे अजीज दोस्तों मैं यहां आपको यह बताने आया हूं कि मुझे न भाजपा से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत है और न ही राहुल गांधी से सर्टिफिकेट की जरूरत है.”

असदुद्दीन ओवैसी इससे पहले 22 अक्टूबर को भी जयपुर आए थे. तब उन्होंने बांस की पुलिया इलाके में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था. ओवैसी ने कांग्रेस को न्यौता देते हुए कहा कि चुनाव पूरे होने के बाद हैदराबाद आएं. उन्होंने कहा था— “हम आपको बताएंगे कि काम किस तरह से होते हैं.”

जयपुर में ओवैसी ने कहा, “मैं तो पहली बार आकर चुनाव लड़ रहा हूं. कांग्रेस वाले बताएं कि पिछली बार बीजेपी ने सरकार कैसे बनाई? अरे..हम पर क्यों भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाए जाते हैं? राहुल बताएं कि आप 2014 का चुनाव क्यों हारे थे.”

यह भी पढ़िए: “कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को 15 हजार रुपये सालाना देंगे”, राहुल गांधी ने फिर उठाया OBC का मुद्दा

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago