मैदान में घुसा फिलिस्तीन समर्थक (सोर्स-X)
World Cup Final: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. इसी बीच भारतीय पारी के दौरान एक फिलिस्तीन समर्थक मैदान में घुस गया. फिलिस्तीन समर्थक मैदान में घुसने के साथ ही सीधे क्रीज पर मौजूद विराट कोहली के पास पहुंच गया और उन्हें पकड़ लिया. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आकर फिलिस्तीन समर्थक को वहां से हटाया.
दरअसल, भारतीय पारी के दौरान 14वें ओवर के दौरान फिलिस्तीन समर्थक एक दर्शक मैदान में घुस गया. 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह दर्शक अचानक मैदान में घुस गया. दर्शक के मैदान में घुसते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत मैदान में पहुंचे और उसे वहां से हटाया. उसके बाद खेल आगे शुरू हुआ. जिस समय यह वाकया हुआ, उस समय क्रीज पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल मौजूद थे. कोहली 29 रन बनाकर खेल रहे थे और केएल 6 रन बनाकर खेल रहे थे. फिलिस्तीन समर्थक दर्शक के अचानक क्रीज पर आ जाने से विराट कोहली भी हैरान रह गये.
पुलिस ने फिलिस्तीन समर्थक दर्शक को पकड़कर मैदान से बाहर कर दिया. इस घटना का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स इस घटना की तस्वीर शेयर कर कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि इस टूर्नामेंट में इससे पहल भी हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से जुड़े कुछ मामले सामने आए थे.
बता दें कि वर्ल्ड कप में इस जंग का मुद्दा लेकर सबसे पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान आए थे. मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेली थी. उसके बाद रिजवान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने शतक को गाजा वालों के नाम किया था.
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…
Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…
Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…
UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…
DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…