ICC World Cup 2023

SA vs ENG: क्लासेन का तूफानी शतक, हेंड्रिक्स ने भी खेली दमदार पारी, साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 400 रनों का बड़ा टारगेट

SA vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मैच साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 399 रन को स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 170 रन पर ऑल आउट हो गई. साउथ अफ्रीका ने 229 रनों से शानदार जीत दर्ज की. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज क्लासेन ने तूफानी शतक जड़ा.

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया विशाल लक्ष्य

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया. शुरुआती झटका लगने के बाद टीम के बल्लेबाजों ने वापसी की और 399 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 67 गेंद में तूफानी 109 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले. वहीं मार्को जॉनसेन ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली. रीजा हेंड्रिक्स ने 85 रन बनाए और रासी वैन डेर डुसें ने 60 रनों का योगदान दिया.

सातवें ओवर में टॉप्ली हुए चोटिल

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान सातवें ओवर फेंकने के लिए रीस टॉप्ली आए और अपने ओवर के तीसरी गेंद पर चोटिल हो गये. उसके बाद वो दो गेंद और फेंकी लेकिन उसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए. सातवें ओवर की बची हुई एक गेंद फेंकने के लिए रूट आए और उन्होंने एक रन दिया. हालांकि, बाद में वो फिर से मैदान पर वापसी की और शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी चटकाए.

इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका

पिछले मैच में अफगानिस्तान से उलटफेर का शिकार होने वाली इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए मैदान से बाहर चले गये. उनके हाथ की अंगुली में चोट लगी है. टॉप्ली के बाहर जाने के बाद टीम को गहरा झटका लगा है. बता दें कि दोनों टीमें आज अपना चौथा मैच खेल रही है और दोनों ही टीम अपने पिछले मुकाबले में उलटफेर का शिकार हो गये थे. साउथ अफ्रीका को जहां नीदरलैंड की टीम ने हराया था. वहीं इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने पटखनी दी थी.

ये भी पढ़ें- AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद बाबर आजम जमकर हुए ट्रोल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या हुए थे चोटिल

बता दें कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गये थे और उसके बाद वो उस मैच से बाहर हो गये थे. गेंदबाजी के दौरान उन्हें पैर में चोट लगी थी. वो अपने ओवर के तीन गेंद फेंक कर मैदान से बाहर हो गये थे. उनके जाने के बाद टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने बाकी बचे तीन गेंद फेंकने आए थे.

– भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

19 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

54 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago