रोहित शर्मा (सोर्स-X)
World Cup Semi Final IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में बुधवार को टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो दिग्गज टीम आमने-सामने होंगी. मैच से एक दिन पहले मंगलवार की शाम टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मैच को लेकर अपनी बात रखी. इस दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि वो बस गेम पर फोकस कर रहे हैं. वहीं मैच को लेकर सोचने के सवाल के जवाब में रोहित शर्मा ने कहा कि पूरे दिन सोचकर भी क्या होगा.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा काफी सहज दिख रहे थे. सवालों का जवाब देते हुए एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि रोहित किसी दवाब में हैं. इस दौरान उनसे एक पेचिदा सवाल पूछा गया कि क्या अभी की टीम सबसे प्रभावशाली भारतीय वनडे टीम है? इसका उत्तर हां है, लेकिन सीधी रोहित शर्मा ने बरे चतुराई से इसका उत्तर दिया. रोहित शर्मा ने कहा कि वो 2011 टीम का हिस्सा नहीं थे. वो नहीं जानते हैं कि कौन सी टीम बेहतर है. उन्होंने कहा कि यह बताना काफी मुश्किल है. उन्होंने ये भी कहा कि वो यह नहीं बता सकते हैं कि 2019 से 2023 बेहतर है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने तीन बार फाइनल का जिक्र किया. उनकी बात से ऐसा लग रहा था कि उनके मन में किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं है कि टीम इंडिया 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेलेगा. वहीं उनकी बातों में एक दफा भी ऐसा नहीं लगा कि वो विपक्षी टीमों का अनादर कर रहे हो या घमंड दिखाया हो. रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड टीम की काफी सराहना की और हाल के वर्षों का उसे सबसे अनुशासित टीम बताया. बता दें कि गुरुवार को दोपहर दो बजे से दोनों टीम के बीच खेल की शुरुआत होगी. इससे आधा घंटे घंटे पहले टॉस होगा. जितने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा. वहीं हारने वाली टीम का वर्ल्ड कप का सफर खत्म होगा.
ये भी पढ़ें- World Cup Semi Final IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर क्या करना चाहिए? सुनील गावस्कर ने बताया प्लान
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…