ICC World Cup 2023

IND vs NZ: ODI में 50 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली, सचिन को पीछे छोड़ा

IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 50वां शतक ठोककर इतिहास रच दिया. विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह अब वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विराट कोहली ने ठोका 50वां शतक

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में वनडे करियर का 50वां शतक जमाया. कोहली ने 113 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 9 चौके निकले. विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सचिन के नाम वनडे में 49 शतक दर्ज है. अब कोहली 50 शतक जमाकर सचिन से आगे निकल गए हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में विराट के नाम 3 शतक

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वर्ल्ड कप में तीसरा शतक जमाया है. इससे पहले अपने जन्मदिन के मौके पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने 49वां शतक जमाया था. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था. वहीं पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में पहला शतक जमाया था. विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में हैं, जो भारतीय टीम के लिए अच्छी बात है. विराट के साथ-साथ रोहित-शुभमन, केएल और श्रेयस भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इसी फॉर्म को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ बरकरार रखा है और 398 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है.

विराट कोहली के 50वें वनडे शतक पर उनके कोच राज कुमार शर्मा ने कहा, “यह मेरे और पूरे देश के लिए बहुत गर्व का क्षण है. हर कोई उनके लिए बहुत खुश और उत्साहित है. जैसा कि एक कोच, मुझे वास्तव में उस पर गर्व है कि उसने अद्भुत प्रदर्शन किया है. मैं बस उसे शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि वह अपना फॉर्म इसी तरह जारी रखे.”

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, WC में सबसे ज्यादा 6 जड़ने वाले बने बल्लेबाज

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

6 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago