राहुल गांधी (फोटो फाइल)
Chhattisgarh Election: चुनावी मौसम में नेता जनता को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक वादे करते हैं. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है. राहुल गांधी बुधवार (15 नवंबर) को बेमतरा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और महिलाओं को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को 15 हजार रुपये सालाना देंगे.
राहुल गांधी ने बेमतरा में कहा कि ” ”मैंने कर्नाटक में महिलाओं को फ्री में बस टिकट की बात की लेकिन छत्तीसगढ़ की बात भूल गया. छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खाते में कांग्रेस पार्टी की सरकार सालाना 15000 रुपये डालेगी.” रैली के दौरान उन्होंने पहले 15000 की जगह 1500 रुपये बोला. बाद में पार्टी की चुनाव प्रभारी कुमारी शैलजा ने उन्हें बताया कि राशि 1500 नहीं बल्कि 15000 है. जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपने भाषण को सुधारते हुए कहा कि 15000 रुपये खाते में डाले जाएंगे.”
इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर से ओबीसी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया और बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ओबीसी को भागीदारी नहीं देना चाहती है.य 50 फीसदी पिछड़े वर्ग की आबादी है, लेकिन 90 अधिकारी सरकार चलाते हैं. इन 90 अफसरों में ओबीसी का कोई भी अफसर नहीं है. पीएम मोदी अडानी को गारंटी देते हैं, वो कहते हैं कि देश में कोई जाति नहीं है, लेकिन हम पता लगाएंगे कि देश में पिछड़े वर्ग की संख्या कितनी है. उसी आधार पर उनको भी भागीदारी मिलेगी. सरकार आने पर सबसे पहला काम जातीय जनगणना का होगा.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: “प्रधानमंत्री पद की गरिमा होती है, लेकिन…?”, अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान
वहीं एक तरफ कांग्रेस बीजेपी पर पिछड़े वर्ग को भागीदारी न देने का आरोप लगाती है,लेकिन पीएम मोदी खुद ओबीसी के मुद्दे पर कांग्रेस को लगातार घेर रहे हैं. बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी रैली के दौरान कहा था कि कांग्रेस मोदी से नफरत करती है. इसलिए पूरे ओबीसी समाज को गाली दे रही है, ऐसा इसलिए है क्योंकि मोदी गरीबी को खत्म करने में जुटा हुआ है.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…