मनोरंजन

Nana Patekar: बनारस में नाना पाटेकर ने सेल्‍फी लेने आए लड़के को मारा थप्‍पड़, डायरेक्टर बोले- फिल्म का शॉट था VIDEO

Nana Patekar Viral video: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एक लड़के को जोर से थप्‍पड़ मारते नजर आ रहे हैं. लड़का अपने मोबाइल से नाना पाटेकर के साथ सेल्‍फी लेने की कोशिश कर रहा था. अब बहुत-से लोग यह वीडियो देख-देखकर नाना पाटेकर को खरी-खोटी सुना रहे हैं. कहा जा रहा है कि सेल्‍फी लेने आए फैन को उन्‍होंने जोर से थप्‍पड़ मारा और उसे सेट से भगा दिया.

बहरहाल, सोशल मीडिया पर लोगों में नाना पाटेकर की चर्चा हो रही है. लड़के को थप्‍पड़ मारने की घटना पर फिल्‍म डायरेक्‍ट अनिल शर्मा का बयान आया है. डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा कि जो 10-12 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है वो एक फिल्‍म का सीन है. उन्‍होंने कहा, ”भगवान शिव की नगरी काशी में हमारी फिल्‍म शूट हो रही है. इसलिए नाना पाटेकर भी काशी में आए हैं. यहां हम अपकमिंग फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग कर रहे हैं, बनारस की सड़कों पर कई सीन फिल्‍माए गए हैं.”

भीड़ असली थी, थप्‍पड़ वाला सीन फिल्‍मी है- अनिल शर्मा

लड़के को थप्‍पड़ मारते दिख रहे नाना पाटेकर के वीडियो को लेकर अनिल शर्मा ने कहा कि ये असल घटना नहीं, बल्कि शूटिंग का हिस्सा था. उन्‍होंने कहा, ‘नाना ने किसी को मारा नहीं है. वो शूटिंग कर रहे थे. वहीं वो सीन शूट हुआ. हमने देखा कि भीड़ असली है, जिसमें से कइयों ने शूटिंग को देखा और वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया. नाना को सोशल मीडिया को भला-बुरा कहना गलत है.’

यह भी पढ़िए: सलमान की ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन गाड़े झंडे, ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

हाल में फिल्‍म ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आए थे नाना

गौरतलब हो कि हाल में ही नाना पाटेकर की फिल्‍म ‘द वैक्सीन वॉर’ रिलीज हुई थी. ‘द वैक्सीन वॉर’ ने अच्‍छी कमाई की थी. यह फिल्‍म करीब 10 करोड़ रुपये में बनी थी. रिलीज होने पर फिल्म का कुल कलेक्शन 68.12 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हुआ. यह विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म थी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

2 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

6 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

33 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

47 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago