हार्दिक पांड्या (सोर्स-X)
Hardik Pandya Injury: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर ताजा अपडेट सामने आया है. पांड्या अब आखिरी लीग मुकाबले में 12 नवंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ बेंगलुरू में होने वाले मैच से पहले वापसी नहीं कर सकेंगे. भारत और नीदरलैंड्स के बीच टूर्नामेंट के लीग मुकाबले का आखिरी मैच दिवाली के दिन है. बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हुए थे. अब उनके हेल्थ को लेकर अपडेट आया है.
पुणे में खेले गए भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे. बांग्लादेश टीम की बल्लेबाजी के दौरान 9वें ओवर में हार्दिक पांड्या चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए थे. पांड्या ने अपनी ओवर के तीन गेंद ही फेंक पाए थे. उनके ओवर की बाकी गेंद फेंकने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को बुलाया था. कोहली ने पांड्या की ओवर के तीन गेंद डाले थे.
चोट लगने के बाद फैंस को लग रहा था कि पांड्या जल्द ही ठीक होकर अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. पांड्या की इंजरी ज्यादा होने के कारण उन्हें बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में इलाज के लिए ले जाया गया. चोटिल होने के बाद हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाए थे. फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पांड्या की वापसी होगी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी पांड्या की वापसी नहीं हुई.
इधर, हार्दिक पांड्या की गेरमैजूदगी में भी टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है. अब तक खेले गए 6 मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है. टीम इंडिया में पांड्या की कमी को पूरा करने के लिए उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव को लाया गया है. वहीं गेंदबाजी में पांच गेंदबाज के साथ भारतीय टीम मैदान पर उतर रही है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बेहतरीन फॉर्म में होने के कारण टीम को पांड्या की गेंदबाजी की कमी अब तक नहीं खली है. हालांकि, टीम संतुलन के लिए पांड्या का होना बहुत जरूरी है. फिलहाल वो एनसीए में अपना इलाज करवा रहे हैं. उनके जल्द ही मैदान पर वापसी की उम्मीद है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…
मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…