Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

World Cup 2023: दीवाली के दिन हार्दिक पांड्या की होगी मैदान में वापसी! ऑलराउंड की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Hardik Pandya Injury: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर ताजा अपडेट सामने आया है.

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (सोर्स-X)

Hardik Pandya Injury: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर ताजा अपडेट सामने आया है. पांड्या अब आखिरी लीग मुकाबले में 12 नवंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ बेंगलुरू में होने वाले मैच से पहले वापसी नहीं कर सकेंगे. भारत और नीदरलैंड्स के बीच टूर्नामेंट के लीग मुकाबले का आखिरी मैच दिवाली के दिन है. बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हुए थे. अब उनके हेल्थ को लेकर अपडेट आया है.

हार्दिक पांड्या को लेकर आया अपडेट

पुणे में खेले गए भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे. बांग्लादेश टीम की बल्लेबाजी के दौरान 9वें ओवर में हार्दिक पांड्या चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए थे. पांड्या ने अपनी ओवर के तीन गेंद ही फेंक पाए थे. उनके ओवर की बाकी गेंद फेंकने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को बुलाया था. कोहली ने पांड्या की ओवर के तीन गेंद डाले थे.

पुणे में मैच के दौरान हुए थे चोटिल

चोट लगने के बाद फैंस को लग रहा था कि पांड्या जल्द ही ठीक होकर अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. पांड्या की इंजरी ज्यादा होने के कारण उन्हें बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में इलाज के लिए ले जाया गया. चोटिल होने के बाद हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाए थे. फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पांड्या की वापसी होगी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी पांड्या की वापसी नहीं हुई.

टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना तय

इधर, हार्दिक पांड्या की गेरमैजूदगी में भी टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है. अब तक खेले गए 6 मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है. टीम इंडिया में पांड्या की कमी को पूरा करने के लिए उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव को लाया गया है. वहीं गेंदबाजी में पांच गेंदबाज के साथ भारतीय टीम मैदान पर उतर रही है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बेहतरीन फॉर्म में होने के कारण टीम को पांड्या की गेंदबाजी की कमी अब तक नहीं खली है. हालांकि, टीम संतुलन के लिए पांड्या का होना बहुत जरूरी है. फिलहाल वो एनसीए में अपना इलाज करवा रहे हैं. उनके जल्द ही मैदान पर वापसी की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- World Cup के बीच ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हुए चोटिल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital