देश

Chhattisgarh: ‘बेटियां देश का उज्जवल भविष्य..’, बच्ची से अपना स्केच मिलने पर PM मोदी ने दिल्ली से लिखी यह चिट्ठी

Narendra Modi Letter To Girl Child: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांकेर जिले के गोविंदपुर खेल मैदान में बीजेपी की विजय संकल्प महारैली में शामिल हुए. जहां एक ऐसा वाकया हुआ, जिससे लोग उनकी तारीफ करने लगे. दरअसल एक बच्‍ची प्रधानमंत्री मोदी का स्‍केच बनाकर लाई थी, भीड़ के बीच खड़ी होकर जब उसने वो स्‍केच ऊपर उठाया तो प्रधानमंत्री मोदी की नजर उस पर पड़ी. मोदी ने तब कहा- “बेटी मैंने तुम्हारी ये तस्वीर देख ली है. ये तस्वीर मुझ तक पहुंचाओ, अपना पता भी लिख देना. मैं तुम्हे जरूर चिट्ठी लिखूंगा.”

PM को पसंद आई बालिका की बनाई ड्राइंग, लिखी चिट्ठी

आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बच्‍ची को लिखी गई चिट्टी सामने आई है. दिल्‍ली से प्रधानमंत्री मोदी ने उस चिट्ठी में लिखा- “प्रिय आकांक्षा, शुभाशीष और आर्शीवाद. कांकेर के कार्यक्रम में आप जो स्‍केच लेकर आई थीं, वह मुझ तक पहुंच गया है. इस स्‍नेहपूर्ण अभिव्‍यक्ति के लिए बहुत-बहुत धन्‍यवाद. भारत की बेटियां ही देश का उज्‍जवल भविष्‍य हैं. आप सभी से मिलने वाला यह स्‍नेह और अपनापन राष्‍ट्र की सेवा में मेरी ताकत है. हमारी बेटियों के लिए एक स्‍वस्‍थ, सुरक्षित और सुविधाओं से युक्‍त राष्‍ट्र का निर्माण ही लक्ष्‍य रहा है. छत्‍तीसगढ़ के लोगों से मुझे बहुत प्‍यार मिला है. देश की तरक्‍की की राह में भी प्रदेश के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है.”

“अगले 25 साल आप जैसे युवा साथियों और देश के लिए महत्‍वपूर्ण रहने वाले हैं. इन वर्षों में हमारी युवा पीढ़ी विशेष रूप से आप जैसी बेटियां अपने सपनों को पूरा करते हुए देश के भविष्‍य को नई दिशा प्रदान करेंगी. आप खूब पढ़े, आगे बढ़ें और अपनी सफलताओं से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें.
आपके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना के साथ.
आपका…”

– नरेंद्र मोदी

यह भी पढ़िए: ‘अपना पता देना बेटी, मैं तुम्हें चिट्ठी जरूर लिखूंगा…’ जब भाषण बीच में रोक PM मोदी ने छोटी बच्ची पर लुटाया प्यार

गुरुवार को कांकेर गए थे पीएम मोदी

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को कांकेर जिले में सभा को संबोधित कर रहे थे. वहां एक प्यारी-सी बच्ची हाथ में प्रधानमंत्री मोदी की बनाई हुई तस्वीर लेकर बैरिकेड के पास खड़ी नजर आई. वह प्रधानमंत्री मोदी को अपने हाथों से बनाई हुई स्केच देना चाह रही थी. हालांकि, वह स्टेज से काफी दूर खड़ी थी..अचानक पीएम मोदी की नजर उसपर पड़ी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए उसकी तारीफ की.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago