Bharat Express DD Free Dish

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

International Yoga Day 2025: उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम के साथ 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. महाप्रबंधक उपेंद्र चन्द्र जोशी के नेतृत्व में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया.

International Yoga Day 2025

International Yoga Day 2025: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की 10 वीं वर्षगांठ पर आज “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम के साथ उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा संबोधित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ प्रारंभ किया गया.

स्थानीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे उपेंद्र चन्द्र जोशी के नेतृत्व एवं अध्यक्षा, उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन चेतना जोशी की उपस्थिति में उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय के रेलगांव परिसर सूबेदारगंज में स्थित बैडमिंटन हॉल में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया.

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में योग दिवस का भव्य आयोजन

कार्यक्रम में महाप्रबंधक एवं अध्यक्षा, उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन का प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे एस. बालाचन्द्र अय्यर द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया. महाप्रबंधक ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने सन्देश के साथ योग अभ्यास हेतु प्रोत्साहित करते हुए कार्यशाला का शुभारम्भ किया.

उन्होंने अपने संदेश मे कहा कि, “आज इस अवसर पर मैं उत्तर मध्य रेलवे के उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वस्थ मानसिक एवं शारीरिक थथय की काम के साथ हार्दिक बधाई देता हूँ. योग का मुख्य उद्देश्य हमारे शरीर को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य को रखना है. अतः हमें अपने जीवन में योग को आत्मसात करना होगा.

योग प्राचीन भारतीय संस्कृति की एक ऐसी देन है, जिसने पूरे विश्व को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाये रखने के लिए प्रेरित किया है. इसी क्रम में आज उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय में तथा उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले मंडलों एवं इकाइयों/यूनिटों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुरूप योगाभ्यास किया जा रहा है.“

योग से स्वास्थ्य, मन और राष्ट्र के विकास की प्रेरणा

इसी क्रम में उन्होंने आशा व्यक्त की कि योग को अपने जीवन में शामिल करके सभी अपने स्वास्थ्य और मन को स्वस्थ बनाएंगे. जब हमारा स्वास्थ्य तथा मन स्वस्थ होगा तो हम देश के विकास और समृद्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकने में और अधिक समर्थ होंगे. उन्होंने सभी को योग साधना से अनुशासन तथा मानसिक शांति और स्थिरता को पोषित कर समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया.

” एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग“ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक सुश्री अनुपमा सिंह के मार्गदर्शन में योग कार्यशाला का अभ्यास कराया गया. कॉमन योग प्रोटोकॉल-45 मिनट के कार्यक्रम के अनुसार प्रार्थना, चालन क्रिया, योग आसन, कपालभाति, प्राणायाम, ध्यान एवं संकल्प का अभ्यास एवं योग के माध्यम से स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रशिक्षक द्वारा प्रेरित किया गया.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के किसानों को केंद्र से राहत, 2.5 लाख मीट्रिक टन आम पर मिलेगा भावांतर भुगतान

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read