देश

भारत में फिर आ सकते हैं 14 से 16 चीते, प्रोजेक्ट के दूसरे फेज पर काम कर रही सरकार, सिंधिया ने बताया पूरा प्लान

 Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि आगामी महीनों में 14 से 16 चीतों को भारत लाया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार वन्यजीव संरक्षण और संवहनीयता के लिए समग्र प्रयास कर रही है. भावी पीढ़ियों के लिए प्रकृति को बचाने की जरूरत पर जोर देते हुए मंत्री ने यह भी कहा कि किसी वस्तु का इस्तेमाल करने के बाद उसे कचरे के रूप में फेंकने वाले मॉडल के लिए अब कई जगह नहीं है.

सिंधिया ने आगे कहा, “वन्यजीव संरक्षण और उनका विकास सुनिश्चित करना हमारी परंपरा और हमारी निधि का एक अहम हिस्सा है ताकि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए उसे अविजित बनाए रख सकें और उसे आगे बढ़ा सकें.”

‘चीता परियोजना के दूसरे चरण पर काम कर रही है सरकार’

बीते करीब नौ साल में सरकार की वन्यजीव संरक्षण पहलों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सिंधिया ने कहा कि आने वाले महीनों में 14 से 16 और चीते भारत लाए जा सकते हैं. फिलहाल, सरकार चीता परियोजना के दूसरे चरण पर काम कर रही है और उसने दक्षिण अफ्रीका के साथ समझौता किया है. चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया जाएगा. चीता परियोजना के तहत, आठ चीतों को नामीबिया से हवाई मार्ग से भारत लाया गया था. पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा था.

यह भी पढ़ें-   इनकम टैक्स ऑफिसर से एक्ट्रेस बनी कृति वर्मा पर ED ने कसा शिकंजा, 264 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी

‘पशु मार्ग योजना के महत्व पर जोर दिया गया है’

नागरिक विमानन और इस्पात मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाले सिंधिया के मुताबिक, सरकार की वन्यजीव संरक्षण की रणनीति चार अहम स्तंभों पर आधारित है जो आबादी, नीति, लोग और अवसंरचना हैं. सिंधिया ने कहा कि समग्र नजरिया अपनाया गया है और विकास के साथ-साथ ‘पशु मार्ग योजना’ के महत्व पर जोर दिया गया है.
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पुन: चक्रित प्लास्टिक से बनी जैकेट पहनी थी और यह भी विश्व को एक संदश है. सिंधिया ने कहा, “ मेरे पिता वन्यजीव संरक्षण में बहुत करीब से शामिल रहे थे और मैं बहुत युवा उम्र से ही वन्यजीव उत्साही रहा हूं। मेरे के लिए, यह निजी रूचि का क्षेत्र है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago